Vu Masterpiece 98, 85 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, इतनी बड़ी डिस्प्ले कि घर लगेगा सिनेमा, जानें क्या कुछ है खास

Vu Masterpiece QLED के 98 इंच मॉडल की कीमत 6,00,000 रुपये और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,00,000 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Vu Masterpiece QLED के 98 इंच मॉडल की कीमत 6,00,000 रुपये है।
  • Vu Masterpiece QLED के 85 इंच मॉडल की कीमत 6,00,000 रुपये है।
  • Vu Masterpiece QLED TV टीवी में डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 120hz है।

Vu Masterpiece 98, 85 इंच डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Photo Credit: Vu

Vu ने भारतीय बाजार में Vu Masterpiece 98-इंच और Vu Masterpiece 85-इंच QLED TV लॉन्च कर दिए हैं। ये टीवी बाजार में Vu प्रोडक्ट रेंज में सबसे बेस्ट हैं। इन स्मार्ट टीवी को बड़े स्पेस में देखने के लिए डिजाइन किया गया है। स्मार्ट टीवी को प्रोजेक्टर बेस्ड होम थिएटर सेटअप के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अल्ट्रा-HD हाई डाइनामिक रेंज टीवी 204W स्पीकर सिस्टम से लैस है। नया स्मार्ट टीवी Google TV के साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यहां हम आपको Vu के नए स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vu Masterpiece QLED TV की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Vu Masterpiece QLED के 98 इंच मॉडल की कीमत 6,00,000 रुपये और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,00,000 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी बिक्री के लिए Vu की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं। जल्द ही यह ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भी उपलब्ध होने की संभावना है। कंपनी स्मार्ट टीवी के साथ 3 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।


Vu Masterpiece QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vu Masterpiece QLED TV टीवी में 98 इंच और 85 इंच की QLED Ultra-HD डिस्प्ले दी गई है, जिनका रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। इसका मतलब है कि नए स्मार्ट टीवी मॉड्रन गेमिंग कंसोल के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा टेलीविजन में एक एंटी-ग्लेयर स्क्रीन है, जोकि एंबिएंट लाइट के प्रतिबिंब को कम करती है, जिससे स्क्रीन को चमकदार रोशनी वाले कमरों में भी देखा जा सकता है। इसमें फुल-एरे लोकल डिमिंग है, साथ ही एचएलजी, एचडीआर10+ और डॉल्बी विजन हाई डायनेमिक रेंज फॉर्मेट के लिए सपोर्ट भी है।
Advertisement

साउंड सेटअप के लिए Vu Masterpiece QLED टीवी में 204W, 4.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गयााय है जो कि Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट करता है।नया स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड TV पर काम करता है, जिसके साथ गूगल टीवी भी दिया गया है। इस टीवी में गूगल एसिस्टेंट और गूगल क्रॉमकास्ट भी दिया गया है। बड़ी स्क्रीन वाले इन स्मार्ट टीवी का वजन 65 किलो और 43 किलो है। साइज और वजन के चलते इन स्मार्ट टीवी का वजन अधिक हो गया है। Vuके अनुसार, टीवी एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से तैयार किए गए हैं जो कि ब्यूटी अपील और घर के लिए टीवी को शोपीस के तौर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

85.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1903mm x 1088mm x 80mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

98.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

2186mm x 1250mm x 99mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.