43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू

Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB की रैम है, और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है।
  • टीवी AI कंट्रास्ट ऑप्टिमाइजेशन, और AI पिक्चर प्रोसेसिंग सपोर्ट करता है।
  • गेमर्स के लिए टीवी खास फीचर्स सपोर्ट करता है।

Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Vu Glo Mini-LED TV भारत में कंपनी के लेटेस्ट टीवी के तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो कम कीमत में यूजर को बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है। इसमें QD Mini-LED पैनल लगा है। यह AI पावर्ड पिक्चर प्रोसेसिंग करता है। साथ ही गेमिंग फोकस्ड फीचर्स से लैस किया गया है। 600 निट्स की एचडीआर ब्राइटनेस वाले इस टीवी में Dolby Vision, HDR10 जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस टीवी की भारत में कितनी है कीमत, और कौन से हैं इसके खास फीचर्स। 

Vu Glo Mini-LED TV Price

Vu Glo Mini-LED TV को कंपनी ने 43, 50, 55 और 65 इंच साइज में पेश किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, रिटेल आउटलेट, और Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 43 इंच मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है। 50 इंच मॉडल 47,200 रुपये में आता है। 55 इंच मॉडल 53,000 रुपये, और 65 इंच मॉडल को 66,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ 3 साल की वारंटी दी है। 

Advertisement

Vu Glo Mini-LED TV Specifications

Vu Glo Mini-LED TV में QD mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। यह  फुल एर्रे लोकल डिमिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि टीवी में बेहतरीन कंट्रास्ट, डीप ब्लैक, और बेहतर हाईलाइट्स मिलते हैं। इसमें 600 निट्स की एचडीआर ब्राइटनेस दी गई है। Dolby Vision, HDR10 का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। टीवी AI कंट्रास्ट ऑप्टिमाइजेशन, और AI पिक्चर प्रोसेसिंग सपोर्ट करता है। इसमें 2GB की रैम है, और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

गेमर्स के लिए टीवी खास फीचर्स सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही लो-लेटेंसी मोट भी दिया गया है। यह समर्पित गेम मोड से लैस होकर आता है। Google TV पर यह रन करता है। साथ में क्रोमकास्ट, एयरप्ले, वॉयस कंट्रोल फीचर्स भी हैं। कंपनी इसके साथ वॉइस-इनेबल्ड रिमोट देती है जिसमें शॉर्टकट बटन भी मौजूद हैं। 

Advertisement

साउंड के लिए टीवी में 50W 2.2 चैनल VuFx साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें डुअल स्पीकर हैं और डुअल वूफर्स दिए गए हैं। टीवी में फोटो फ्रेम मोड भी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट, और दो यूएसबी पोर्ट मौजूद हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.