Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू

Vu Televisions ने भारत में नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। लाइनअप में 43-इंच से 65-इंच तक के मॉडल्स शामिल हैं, जो 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Google TV, Dolby Atmos और 120Hz HSR जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Vu Glo Mini-LED TV सीरीज 43 से 65-इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च हुई
  • टीवी में VuON AI प्रोसेसर और 50W Dolby Atmos ऑडियो मिलता है
  • 120Hz HSR, VRR, ALLM और Google TV जैसे फीचर्स मौजूद

Vu Glo Mini-LED TV सीरीज में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Vu

Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप को 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। नई टीवी सीरीज QD Mini-LED डिस्प्ले, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम, Google TV और 120Hz High-Speed Refresh (HSR) जैसे फीचर्स के साथ आती है।

भारत में Vu Glo Mini-LED TV सीरीज की कीमत 43-इंच मॉडल के लिए 42,500 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 50-इंच वेरिएंट की कीमत 47,200 रुपये, 55-इंच मॉडल की कीमत 53,000 रुपये और 65-इंच वेरिएंट की कीमत 66,600 रुपये रखी गई है। नई टीवी सीरीज की बिक्री Amazon और Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है। कंपनी इसके साथ 3 साल की वारंटी भी दे रही है। बता दें कि चल रही Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान इसपर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Advertisement

नई Vu Glo Mini-LED सीरीज में 4K (3840×2160 पिक्सल) QD Mini-LED डिस्प्ले दिया गया है, जो Full Array Local Dimming टेक्नोलॉजी के साथ आता है। डिस्प्ले 600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है और Dolby Vision, HDR10 तथा HLG जैसे HDR फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में AI Picture Quality, AI Upscaling, AI Colour Enhancement और AI Contrast Enhancement जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें VuON AI Processor और G52 HDR Graphics दिया गया है। टीवी में 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह Google TV पर चलता है और इसमें Chromecast Built-in, Apple AirPlay, Apple HomeKit और अलग-अलग यूजर प्रोफाइल्स का सपोर्ट मिलता है।

ऑडियो के लिए Vu Glo Mini-LED TV में 50W 2.2-चैनल VuFX साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें डुअल फुल-रेंज स्पीकर्स और दो वूफर्स शामिल हैं। टीवी Dolby Atmos, Dialogue Enhancer और Surround Mode को भी सपोर्ट करता है।

Advertisement

गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए इसमें 120Hz High-Speed Refresh (HSR), MEMC, Variable Refresh Rate (VRR) और Auto Low Latency Mode (ALLM) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी में Cricket, Cinema और Game Mode जैसे डेडिकेटेड पिक्चर मोड्स भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, 3 HDMI पोर्ट (ARC/eARC/CEC), 2 USB पोर्ट, Ethernet, Optical Audio Out, AV In और Headphone Jack जैसे विकल्प दिए गए हैं। वहीं, टीवी के साथ दो Bluetooth Voice Remotes भी मिलते हैं, जिनमें पिक्चर, साउंड और Cricket Mode के लिए डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  5. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  6. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  9. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  10. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.