UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत

UBON Karaoke Series SP-220 स्पीकर में कंपनी ने 20W का साउंड आउटपुट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दो नए मॉडल SP-220 और SP-225 को लॉन्च किया है।
  • इनमें 20W और 30W की पावर आउटपुट मिलती है।
  • ये सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

UBON की ओर से भारत में नए पार्टी स्पीकर लॉन्च किए गए हैं।

Photo Credit: UBON

UBON की ओर से भारत में नए पार्टी स्पीकर लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के नए स्पीकर Karaoke Series के तहत आए हैं। ये स्पीकर मेड इन इंडिया पोर्टफोलियो के तहत पेश किए गए हैं। नए स्पीकर्स में कंपनी ने दो नए मॉडल SP-220 और SP-225 को लॉन्च किया है। इनमें 20W और 30W की पावर आउटपुट मिलती है। ये सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। इसके अलावा कई और खास फीचर्स इनके अंदर दिए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इनकी कीमत और अन्य विशेषताओं के बारे में। 

UBON Karaoke Series SP-220 Speaker

UBON Karaoke Series SP-220 स्पीकर में कंपनी ने 20W का साउंड आउटपुट दिया है। ब्रांड का कहना है कि स्पीकर लम्बी बैटरी बैकअप के साथ आता है। सिंगल चार्ज में यह 10 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें 2000mAh की बैटरी लगी है। इसकी कीमत 2499 रुपये है। स्पीकर को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

UBON Karaoke Series SP-225 Speaker


UBON Karaoke Series SP-225 स्पीकर में कंपनी ने ज्यादा आउटपुट दी है। यह स्पीकर 30W की साउंड आउटपुट दे सकता है। इसमें 4000mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। यानी घर पर पार्टी हो या आप गाने के शौकीन हों, तो ये स्पीकर काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। नए लॉन्च किए गए स्पीकर भारत के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स और पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। 


स्पीकर के लॉन्च पर कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'भारत का ऑडियो मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट्स चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और किफायती कीमत भी प्रदान करते हों। SP-220 और SP-225 स्पीकरों के लॉन्च के साथ, UBON को अपने मेड-इन-इंडियापोर्टफोलियो को मजबूत करने और भारतीय ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन समाधान प्रदान करने पर गर्व है।'
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.