43, 55 और 65 इंच डिस्प्ले में Toshiba M550 और C350 TV सीरीज पेश, टेक्नोलॉजी ऐसी एडवांस जो घर को बना दे सिनेमा

Toshiba C350 सीरीज 43 इंच और 55 इंच में है। Toshiba M550 की शुरुआत 29,990 रुपये से होती है। कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए लॉन्च ऑफर्स में 2 साल की वारंटी दे रही है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Toshiba ने 4K UHD Google बेस्ड M550 और C350 TV सीरीज पेश की है।
  • Toshiba M550 सीरीज में दो स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच उपलब्ध हैं।
  • Toshiba C350 सीरीज 43 इंच और 55 इंच साइज में उपलब्ध है।

Photo Credit: Toshiba

Toshiba ने भारत में स्मार्ट टीवी की 4K UHD Google बेस्ड M550 और C350 सीरीज पेश की है। Google TV, Regza Engine, Dolby Vision Atmos, Game Mode  और बेजल-लेस डिजाइन जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी M550 और C350 फ्लैगशिप सीरीज भारत में टीवी देखने के अनुभव को बेहतर करेगी।

Toshiba C350 सीरीज


Toshiba C350 4K  Google TV  सीरीज 43 इंच और 55 इंच साइज में उपलब्ध है और इसके नीचले पार्ट में एक मैटल स्टैंड है। REGZA इंजन टीवी को पावर प्रदान करता है और ट्रू कलर के सटीक रिप्रोडक्शन के लिए कलर रेमास्टर द्वारा कैलिब्रेट किया गया है इसमें 4K रेजॉल्यूशन है।

इसके अलावा डिवाइस में अल्टीमेट मोशन, स्पोर्ट मोड और ALLM के साथ गेम मोड के अलावा डॉल्बी विजन एचडीआर है। ऑडियो आउटपुट के मामले में टीवी REGZA पावर ऑडियो पर बेस्ड ऑपरेट डॉल्बी एटमॉस के साथ कंपेटिबल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, बीटी 5.0 और अन्य लोकप्रिय इंटरफेस शामिल हैं। टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट और x2 यूएसबी पोर्ट भी हैं।
 

Toshiba M550L सीरीज


Toshiba M550 सीरीज में दो स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच उपलब्ध हैं। Toshiba M550 TV में बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार ग्राफिक्स मिलता है। टीवी में ऑडियो और वीडियो को एडवांस बनाने के लिए क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और यूनिक डॉल्बी एटमॉस साउंड है। इस टीवी में बिल्ट-इन गेमिंग और स्पोर्ट्स मोड भी शामिल हैं, जो कि गेम स्ट्रीम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह टीवी एक गूगल वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इसके चलते टीवी पर फीचर्स और प्रोग्रामिंग का हैंड्स-फ्री इस्तेमाल हो सकता है।
Advertisement

M550 सीरीज के रियर में एक 20 वाट स्ट्रॉन्ग बिल्ट इन वूफर है और 10 वाट लेफ्ट और राइट चैनल स्पीकर 40 वाट साउंड जनरेट करते हैं। इसमें एप्पल होम किट, क्रोमकास्ट और एयरप्ले के लिए कंपेटिबिलिटी है। इस टीवी में ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM), वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और फार फील्ड वॉयस कंट्रोल के साथ गेम मोड भी है।
 

Toshiba M550 और Toshiba C350 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीम की बात की जाए तो Toshiba C350 सीरीज 43 इंच और 55 इंच में है। Toshiba M550 की शुरुआत 29,990 रुपये से होती है। कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए लॉन्च ऑफर्स में 2 साल की वारंटी दे रही है। इस बीच 50 इंच C350 फ्लिपकार्ट पर 34,990 रुपये में उपलब्ध है। Toshiba M550  55 इंच और 65 इंच साइज में फ्लिपकार्ट पर 22 जुलाई से उपलब्ध होगी। Toshiba M550  55 इंच की कीमत 54,990 रुपये है। वहीं Toshiba M550  65 इंच की कीमत 84,990 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toshiba4K AI QLED Google TV, Toshiba M550, Toshiba C350

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.