32, 40, 43 और 50 इंच के नए स्‍मार्ट टीवी लाई Thomson, दाम Rs 10,499 से शुरू, जानें खूबियां

FA सीरीज के तहत कंपनी ने सस्‍ते टीवी की पेशकश की है, जबकि Oath Pro Max सीरीज उन यूजर्स के लिए है, जो बड़ी स्‍क्रीन पर 4K रेजॉलूशन को एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2023 20:27 IST
ख़ास बातें
  • थॉमसन ने भारत में लॉन्‍च किए नए स्‍मार्ट टीवी
  • ये टीवी 32, 40, 42, 43 और 50 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं
  • 32 इंच मॉडल के लिए कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है

ये एंड्रॉयड टीवी 11 ओएस पर चलते हैं और तमाम ऐप्‍स जैसे- नेटफ्लिक्‍स, हॉटस्‍टार आदि को सपोर्ट करते हैं।

Photo Credit: Thomson

स्‍मार्ट टीवी (Smart TV) के सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने में जुटी थॉमसन (Thomson) ने भारत में नए टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये टीवी FA सीरीज और Oath Pro Max सीरीज के अंतर्गत लाए गए हैं। FA सीरीज के तहत कंपनी ने सस्‍ते टीवी की पेशकश की है, जबकि Oath Pro Max सीरीज उन यूजर्स के लिए है, जो बड़ी स्‍क्रीन पर 4K रेजॉलूशन को एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं। 40W स्‍पीकर और HDR10+ जैसी खूबियों से लैस इन टीवी की क्‍या है कीमत और अन्‍य खूबियां, आइए जानते हैं। 
 

थॉमसन FA सीरीज और Oath Pro Max सीरीज के प्राइस 

थॉमसन FA सीरीज में कंपनी ने 3 स्‍मार्ट टीवी उतारे हैं। ये 32, 40 और 42 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। 32 इंच मॉडल के लिए कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है। 40 इंच मॉडल वाला टीवी 15,999 रुपये का है। 42 इंच टीवी के दाम 16,999 रुपये हैं। Oath Pro Max सीरीज में कंपनी ने 2 टीवी लॉन्‍च किए हैं। 43 इंच मॉडल के दाम 22999 रुपये हैं, जबकि 50 इंच स्‍क्रीन वाले टीवी को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।  
Advertisement
 

थॉमसन FA सीरीज और Oath Pro Max सीरीज के फीचर्स

सबसे पहले बात FA सीरीज की। जैसाकि हमने बताया इस सीरीज में 3 स्‍क्रीन साइज में स्‍मार्ट टीवी लाए गए हैं। ये 32, 40 और 42 इंच स्‍क्रीन में आते हैं। कंपनी ने बेजल लेस डिस्‍प्‍ले दिया है, जो फुल एचडी रेजॉलूशन ऑफर करता है। 30 वॉट स्‍पीकर से लैस इन टीवी में डॉल्‍बी डिजिटल ऑड‍ियो सपोर्ट मिलता है। 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाले इन टीवी में रियलटेक का प्रोसेसर दिया गया है। ये एंड्रॉयड टीवी 11 ओएस पर चलते हैं और तमाम ऐप्‍स जैसे- नेटफ्लिक्‍स, हॉटस्‍टार आदि को सपोर्ट करते हैं। 

वहीं, थॉमसन Oath Pro Max सीरीज में लाए गए टीवी उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्‍हें बड़ी स्‍क्रीन पर 4K रेजॉलूशन में कंटेंट देखना है। ये टीवी डॉल्‍बी विजन और एचडीआर10+ को सपोर्ट करते हैं। इनमें 40वॉट का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज मिलता है। कंपनी का दावा है कि गेमिंग के लिहाज से भी ये टीवी अच्‍छे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.