Thomson ने लॉन्‍च किए 75 और 32 इंच के स्‍मार्ट टीवी, दाम Rs 12 हजार से भी कम, जानें डिटेल

THOMSON New Smart TV : THOMSON 75 इंच स्‍मार्ट टीवी एक क्‍यूएलईडी टीवी है। यह 4K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है स्लिम डिजाइन के साथ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Thomson ने भारत में लॉन्‍च किए नए स्‍मार्ट टीवी
  • 32 इंच टीवी की कीमत 12 हजार रुपये से कम
  • 75 इंच टीवी में दिया गया है 4K डिस्‍प्‍ले

32 इंच के थॉमसन टीवी में 1366 x 768 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला एचडी डिस्‍प्‍ले है।

THOMSON New Smart TV : थॉमसन ने भारत में नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 32 और 75 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। 75 इंच टीवी QLED TV है। यह स्‍लिम डिजाइन और 4K डिस्‍प्‍ले की खूबियों से पैक है। इस टीवी में डॉल्‍बी विजन एचडीआर 10 प्‍लस, डॉल्‍बी एटमॉस की सुविधा भी है। दूसरी ओर, 32 इंच का टीवी एचडी रेजॉलूशन ऑफर करता है और उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जिन्‍हें कम दाम में स्‍मार्ट टीवी की तलाश है। थॉमसन के नए टीवी अपकमिंग फ्लिपकार्ट सेल में लिए जा सकेंगे। 
 

THOMSON 75 inch, 32 inch QLED TV Price 

THOMSON 75 इंच QLED TV की कीमत 79,999 रुपये है। 32 इंच टीवी के दाम 11,499 रुपये हैं। इन्‍हें फ्लिपकार्ट की GOAT सेल में लिया जा सकेगा, जोकि 19 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी। 
 

THOMSON 75 inch, 32 inch QLED TV Specs 

THOMSON 75 इंच स्‍मार्ट टीवी एक क्‍यूएलईडी टीवी है। यह 4K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है स्लिम डिजाइन के साथ। स्‍क्रीन की खूबियों की बात करें तो इस टीवी में डॉल्‍बी विजन की सुविधा है। एचडीआर 10 प्‍लस सपोर्ट है। डॉल्‍बी एटमॉस फीचर भी है। 

इस टीवी में 40वॉट के डॉल्‍बी ऑडियो स्‍टीरियो बॉक्‍स स्‍पीकर्स दिए गए हैं। 2 जीबी रैम है और स्‍टोरेज 16 जीबी है। 75 इंच का थॉमसन टीवी डुअल बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करता है। यह गूगल टीवी के ओएस पर रन करता है, जिससे 10 हजार से ज्‍यादा ऐप्‍स और गेम्‍स को एक्‍सेस किया जा सकता है। 
Advertisement

32 इंच के थॉमसन टीवी में 1366 x 768 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला एचडी डिस्‍प्‍ले है। इसकी ब्राइटनैस 550 निट्स है। यह टीवी भी गूगल एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। कई सारे ऐप्‍स जैसे- नेटफ्लिक्‍स, यूट्यूब, डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार, प्राइम वीडियो को यह सपोर्ट करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.