TCL ने QM5K 4K QD-Mini LED TV सीरीज 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले में की लॉन्च, जानें फीचर्स

TCL ने अमेरिका में TCL QM5K 4K QD-Mini LED TV लाइनअप में विस्तार करते हुए नई QM5K सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2025 10:32 IST
ख़ास बातें
  • TCL QM5K QD-Mini LED TV के 50 इंच मॉडल की कीमत $649.99 है।
  • TCL QM5K QD-Mini LED TV के 55 इंच मॉडल की कीमत $699.99 है।
  • TCL QM5K QD-Mini LED TV के 75 इंच मॉडल की कीमत $1,199.99 है।

TCL QM5K QD-Mini LED TV में 75 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL

TCL ने अमेरिका में TCL QM5K 4K QD-Mini LED TV लाइनअप में विस्तार करते हुए नई QM5K सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज मिडरेंज सेगमेंट यूजर्स के लिए तैयार की गई है, जिसे QM6K लाइनअप से नीचे रखा गया है। इस सीरीज में 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले साइज शामिल हैं। यहां हम आपको TCL QM5K QD-Mini LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL QM5K QD-Mini LED TV Price


अमेरिका में TCL QM5K QD-Mini LED TV के 50 इंच मॉडल की कीमत $649.99 (लगभग 55,565 रुपये), 55 इंच मॉडल की कीमत $699.99 (लगभग 59,846 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत $899.99 (लगभग 76,945 रुपये) और 75 इंच मॉडल की कीमत $1,199.99 (लगभग 1,02,593 रुपये) है। मौजूदा रिटेल डिस्काउंट ने पहले ही चुनिंदा मॉडल पर कीमतें कम कर दी हैं, जिसमें बेस्ट बाय में 50 इंच QM5K को $349.99 (लगभग 29,919 रुपये) में लिस्टेड है।


Advertisement
TCL QM5K QD-Mini LED TV Specifications


TCL QM5K QD-Mini LED TV सीरीज में कंपनी का QD-Mini LED बैकलाइट सिस्टम नए हेलो कंट्रोल सिस्टम के साथ लैस किया गया है। डिस्प्ले 312 लोकल डिमिंग जोन का सपोर्ट करती है, जिससे डार्क ब्लैक कलर और बेहतर कंट्रास्ट मिलती है। QLED पैनल DCI-P3 कलर स्पेस के 98 प्रतिशत हिस्से को कवर करता है, जिससे बेहतर कलर गैमट और बेहतर एक्यूरेसी मिलती है। टीवी में TCL का AIPQ प्रोसेसर दिया गया है, जिससे पिक्चर क्लैरिटी, कंट्रास्ट, कलर, मोशन, अपस्केलिंग और बैकलाइटिंग को डायनेमिक ऑप्टिमाइज करने के लिए AI बेस्ड प्रोसेसिंग का उपयोग करता है। टीवी कई एडवांस HDR फॉर्मेट का भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें डॉल्बी विजन IQ, HDR10+, HDR10 और HLG शामिल हैं।

TCL QM5K सीरीज गेम एक्सेलेरेटर 144 के साथ गेमर्स को सुविधा प्रदान करती है जो 55 इंच मॉडल और उससे ऊपर के मॉडल पर 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करती है। यह MEMC फ्रेम इंसर्शन के साथ ऑटो लो लेटेंसी मोड और मोशन रेट 240 का भी सपोर्ट करता है, जिसे स्मूथ और ज्यादा रिस्पॉन्सिव गेमिंग परफॉरमेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। ऑडियो सेटअप के मामले में TCL ने 55 इंच या उससे बड़े मॉडल को Onkyo 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम से लैस किया है, जिसमें बिल्ट इन सबवूफर शामिल है। डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल:X प्रोसेसिंग इमर्सिव, स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट के साथ साउंडस्टेज बेहतर होता है। 
Advertisement

QM5K Google TV पर काम करता है जो यूजर्स को स्ट्रीमिंग ऐप्स और सर्विस का एक्सेस प्रदान करता है। यह सीरीज स्मार्टफोन और टैबलेट से आसान कंटेंट कास्टिंग के लिए गूगल क्रॉमकास्ट और एप्पल एयरप्ले 2 का भी सपोर्ट करती है। यूजर्स Amazon Alexa, Google Assistant या Apple HomeKit के जरिए वॉयस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। टीवी में इंटीग्रेटेड केबल मैनेजमेंट और आसान एक्सेस के लिए साइड-फेसिंग पोर्ट के साथ एक अल्ट्रा स्लिम डिजाइन है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एक HDMI 2.1 पोर्ट, दो HDMI 2.0 पोर्ट, एक LAN पोर्ट और एक यूएसबी-ए 3.0 पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.