TCL C84 4K Mini LED TV हुआ पेश, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 55 से 85 इंच की होगी डिस्प्ले

TCL ने यूरोप में अपनी लेटेस्ट C84 टीवी सीरीज पेश की है। यह 4 अलग-अलग साइज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच फ्लैगशिप मॉडल में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 11:35 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने यूरोपीय बाजार में अपनी लेटेस्ट सी84 टीवी सीरीज पेश की है।
  • TCL C84 टीवी सीरीज में एक बिल्ट-इन 2.1 चैनल ONKYO साउंड सिस्टम है।
  • TCL C84 टीवी सीरीज में 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच डिस्प्ले मिलती है

TCL C84 4K Mini LED TV में 85 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL

TCL ने यूरोपीय बाजार में अपनी लेटेस्ट C84 टीवी सीरीज पेश की है। यह 4 अलग-अलग साइज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच फ्लैगशिप मॉडल में उपलब्ध है। इनमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 4K मिनी एलईडी डिस्प्ले मिलती है। इसके चलते यह गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह टीवी एचडीआर10+ सर्टिफाइड भी है और डॉल्बी विजन और डॉल्बी विजन आईक्यू का सपोर्ट करता है। 2,000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ C84 सीरीज मार्केट में उपलब्ध सबसे ब्राइट टीवी में से एक है। इसके अलावा AiPQ प्रोसेसर 3.0 इमेज को ऑप्टिमाइज करने के लिए एडवांस एल्गोरिदम पर काम करता है, जिससे बेहतर क्लियरिटी, कंट्रास्ट और कलर एक्यूरेसी मिलती है।

TCL C84 टीवी सीरीज को गेमर्स को बेहतरीन गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टीवी गेम मास्टर प्रो 2.0, वीआरआर और फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो से लैस है, जो फ्रेम रेट को ऑप्टिमाइज करते हैं, जिससे एक स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग अनुभव मिलता है। टीवी में एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एएलएम और एक 240 हर्ट्ज गेम एक्सेलरेटर भी है, जो रिफ्रेश रेट को बढ़ाता है और लेटेंसी को कम करता है।
Advertisement

TCL C84 टीवी सीरीज में एक बिल्ट-इन 2.1 चैनल ONKYO साउंड सिस्टम दिया गया है जो कि डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करता है। इसकी बदौलत इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा टीवी Google टीवी इंटरफेस से लैस है और Google एसिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा वॉयस कमांड का सपोर्ट करता है। यूजर्स डिवाइस पर कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए Netflix, Amazon Prime, और Disney+ जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

TCL C84 टीवी सीरीज में AirPlay 2 के जरिए iPhone या iPad से कास्ट कर सकते हैं। टीवी Apple HomeKit का भी सपोर्ट करता है, जिससे स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ इंटीग्रेट करना आसान हो जाता है। यह टीवी उन ग्राहकों के लिए बेस्ट साबित होगा जो ऐसे टीवी की तलाश कर रहे हैं जिसका इस्तेमाल गेमिंग मॉनिटर के तौर पर भी किया जा सके। हालांकि यूरोप में TCL C845 4K Mini LED TV की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL C84 4K Mini LED TV, TCL C84 TV, Smart TV, TCL Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.