TCL C64 QLED TV Launch: 85 इंच तक डिस्प्ले, HDR10+, Google TV के साथ TCL स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

टीसीएल सी64 क्यूएलईडी टीवी में 60Hz का बेसिक रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 09:26 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने अपने QLED स्मार्ट TV के लिए नई रेंज लॉन्च की है।
  • रेंज के मॉडल्स में 60 Hz रिफ्रेश रेट, गेमिंग मोड, HDR10+ का सपोर्ट है।
  • सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 85 इंच तक डिस्प्ले साइज दिया है।

TCL C64 QLED TV सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 85 इंच तक डिस्प्ले साइज में मॉडल्स को उतारा है।

Photo Credit: TCL

TCL ने अपने QLED स्मार्ट TV के लिए नई रेंज लॉन्च की है। ये टीवी 2023 C64 सीरीज के तहत पेश किए गए हैं। सीरीज में QLED TV पेश किए गए हैं जिनमें 43 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज मिलता है। इनका डिजाइन काफी आकर्षक है और बेजल बहुत पतले हैं जिससे ये स्मार्ट TV मॉडर्न लुक के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी की इस रेंज के मॉडल्स में 60 Hz रिफ्रेश रेट, गेमिंग मोड, HDR10+, Dolby Vision जैसे फीचर्स भी सपोर्टेड हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस।
 

TCL C64 QLED TV price, availability

TCL C64 QLED TV सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 85 इंच तक डिस्प्ले साइज में मॉडल्स को लॉन्च किया है। कई मार्केट्स जैसे जर्मनी आदि में ये टीवी खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इनकी कीमत €449.99 (लगभग 37,000 रुपये) से शुरू होती है। टीवी को Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

TCL C64 QLED TV Specifications

टीसीएल सी64 क्यूएलईडी टीवी में 60Hz का बेसिक रिफ्रेश रेट दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इसमें मोशन क्लियरिटी फीचर भी दिया है। वहीं, गेमिंग के लिए यह 120Hz गेम एक्सिलरेटर फीचर के साथ आता है जिससे कि रिफ्रेश रेट को ऑप्टीमाइज करके डिवाइस लेटेंसी को कम कर देता है। जिसके कारण यह गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है। इसके अलावा टीवी में हाई क्वालिटी ऑडियो और वीडियो आउटपुट देने के लिए HDMI 2.1 और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। 

TCL C64 QLED TV सीरीज में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। जिससे यह ब्राइट कलर और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस डिलीवर करता है। टीवी में Google TV का सपोर्ट मिलता है जिससे यूजर पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar आदि पर हाई क्वालिटी कंटेंट देख पाता है। इसके अलावा, सीरीज के टीवी में Google Assistant, Amazon Alexa जैसे वायस कमांड असिस्टेंट फीचर्स भी हैं।  
Advertisement

गेमिंग के लिए यह गेम मास्टर 2.0, एएमडी फ्री-सिंक और ऑटो लो लेटेंसी मोड के साथ आता है। अन्य फीचर्स में Dolby Atmos भी शामिल है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1 (eARC), USB 3.0, Ethernet, और Audio Out सपोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.