5000mAh मैग्नेटिक बैटरी के साथ Stuffcool PB9063 पावर बैंक लॉन्च, Apple डिवाइस के लिए रहेगा बेस्ट!

Stuffcool PB9063W को क्यूई वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड के सपोर्ट के चलते कई कंपनियों के स्मार्टफोन और ईयरफोन समेत अन्य प्रोडक्ट्स को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Stuffcool PB9063W 5,000mAh power bank की कीमत 3,999 रुपये है।
  • Stuffcool PB9063W क्यूई वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।
  • पावर बैंक को कंपेटिबल iPhone मॉडल से जोड़ा जा सकता है।

Photo Credit: Stuffcool

Stuffcool PB9063W 5,000mAh मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। जो प्रोडक्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं उन्हें स्टफकूल PB9063W पावर बैंक से चार्ज किया जा सकता है। यह क्यूई वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट करता है और साथ ही वायर्ड चार्जिंग के ऑप्शन भी हैं। 4 हजार रुपये के बजट में आने वाला यह पावरबैंक एप्पल उत्पादों को चार्ज करने के लिए बेस्ट है। कंपनी की मैग्नेटिक मैगसेफ टेक्नोलॉजी की बदौलत Apple Watch स्टैंडर्ड, आईफोन, एयरपोड्स और वॉच मॉडल्स को सपोर्ट मिलता है। आइए इस पावर बैंक के बारे में जानते हैं।
 

Stuffcool PB9063W Power Bank की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Stuffcool PB9063W 5,000mAh power bank की कीमत 3,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। इस कीमत पर Stuffcool PB9063W, Apple के अपने MagSafe बैटरी पैक के मुकाबले में काफी सस्ता है। यह सीधे तौर पर Ambrane और Anker जैसे ब्रांड्स को टक्कर देता है।
 

Stuffcool PB9063 Power Bank के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Stuffcool PB9063W को क्यूई वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड के सपोर्ट के चलते कई कंपनियों के स्मार्टफोन और ईयरफोन समेत अन्य प्रोडक्ट्स को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि Apple प्रोडक्ट के लिए यह खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जो कि मैग्नेटिक लैचिंग मैकेनिज्म का इस्तेमाल करने में बेस्ट होगा जो कि Apple के मैगसेफ स्टैंडर्ड के साथ फिट है।
Advertisement

पावर बैंक को कंपेटिबल iPhone मॉडल से जोड़ा जा सकता है। चार्ज करते हुए इस्तेमाल करने पर भी अपनी जगह पर बना रह सकता है। इसमें एक किक-स्टैंड भी है जो PB9063W को एक डिवाइस चार्ज करते हुए इस्तेमाल में आसानी के लिए सीधा माउंट करने की सुविधा देता है। इनपुट और आउटपुट के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है, साथ ही इनपुट के लिए एक लाइटनिंग पोर्ट भी है, जिसमें टाइप-सी पोर्ट के जरिए 20W यूएसबी पीडी चार्जिंग सपोर्ट है।

मैग्नेटिक लैचिंग नए AirPods Pro (2nd Gen) समेत चुनिंदा iPhone और AirPods मॉडल के साथ काम करता है। वहीं डेडिकेटेड Apple Watch चार्जिंग मॉड्यूल का इस्तेमाल Apple Watch या AirPods को एक साथ चार्ज करने के लिए कर सकते हैं। PB9063W पावर बैंक की कैपेसिटी 5000mAh है। Stuffcool का दावा है कि यह Apple iPhone 14 Pro को वायरलैस तरीके से 80 प्रतिशत चार्ज कर सकता है, वहीं वायर्ड चार्जिंग से 100 प्रतिशत चार्ज कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.