16GB RAM और 17.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी से लैस Tecno Megabook T1 लॉन्च, जानें क्या है खास

इस लैपटॉप में 70Whr की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग एडेप्टर से लैस है। कंपनी का दावा है कि Megabook T1 सिंगल चार्ज में 17.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2022 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 5 IV में 6.1 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony Xperia 5 IV में f/1.7 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम करता है।

Sony Xperia 5 IV में 6.1 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Megabook T1 को भारतीय बाजार में 15.6 इंच डिस्प्ले और 10th जनरेशन Intel Core i5/ Core i7 प्रोसेसर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है और यह नई जनरेशन के ग्राहकों के लिए खासतौर पर तैयार किए गए हैं। इसमें 70Whr की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग एडेप्टर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Megabook T1 सिंगल चार्ज में 17.5 घंटे तक चल सकती है। इसमें 2 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है, जिसके साथ में 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है।

शेन्जेन बेस्ड कंपनी ने IFA 2022 के दौरान Tecno Megabook T1 को पेश किया है। Tecno ने अभी तक अपने नए लैपटॉप की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Megabook T1 लैपटॉप इस साल की तीसरी तिमाही में Champagne Gold, Monet Violet, Rome Mint और Space Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Tecno Megabook T1 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Megabook T1 में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि TUV रीनलैंड आई कंफर्ट सर्टिफिकेशन और एडेप्टिव डीसी डिमिंग से लैस है। डिस्प्ले के बारे में दावा किया गया है कि यह 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह 10th जनरेशन Intel Core i5 or Core i7 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो Tecno के इस लैपटॉप में 12GB/16GB RAM ऑप्शन और 512GB SSD/ 1TB SSD ऑप्शन है। Tecno Megabook T1 में 180 डिग्री रोटेटिंग हिंज है। 

इसमें DTS इमर्सिव साउंड के साथ ड्यूल स्पीकर सेटअप और AI एनवायरनमेंट नॉइज कैंसलेशन टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल माइक्रोफोन मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का वेबकैम मिलता है। लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए पावर बटन के साथ इंटीग्रेटेड एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लैपटॉप में Wi-Fi 6, TF कार्ड रीडर, दो यूएसबी टाइप ए 3.0 पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, दो USB टाइप सी पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और USB Type-A 3.1 पोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 70Whr की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग एडेप्टर से लैस है। कंपनी का दावा है कि Megabook T1 सिंगल चार्ज में 17.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी मोटाई 14.8mm और वजन 1.48 किलो है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

12 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

वज़न

1.48 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  2. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  4. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  5. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  6. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  7. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  10. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.