Sony ने भारत में लॉन्च किया 98-इंच साइज वाला BZ50L TV, कीमत 20 लाख रुपये

सोनी BZ50L 98-इंच ब्राविया डिस्प्ले XR कलर, XR 4K अपस्केलिंग, XR क्लैरिटी और XR कंट्रास्ट जैसे फीचर्स से लैस आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • इस डिस्प्ले को कंपनी ने खास कर्मशियल यूज के लिए डिजाइन किया है
  • Sony Bravia BZ50L को केवल 98-इंच साइज में लॉन्च किया गया है
  • 28 जुलाई से देशभर में सोनी-अधिकृत स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा

Sony BZ50L 98-inch TV को खास कमर्शियल यूज के लिए डिजाइन किया गया है

भारत में Bravia X90L टेलीविजन को लॉन्च करने के बाद, अब Sony ने देश में नई BZ50L टीवी सीरीज को लॉन्च किया है, जो Bravia डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले को कंपनी ने खास कर्मशियल यूज के लिए डिजाइन किया है। इसमें कई एडवांस पिक्चर फॉर्मेट का सपोर्ट शामिल किया गया है और साथ ही डिस्प्ले को XR ट्रायलुमिनस प्रो कलर टेक्नोलॉजी से लैस बनाया है।

Sony Bravia BZ50L को केवल 98-इंच साइज में लॉन्च किया गया है और इसकी भारत में कीमत 20,00,000 रुपये है। इसे 28 जुलाई से देशभर में सोनी-अधिकृत स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Sony BZ50L 98-इंच डिस्प्ले स्लिम बेजल्स के साथ आता है। यह 4K डिस्प्ले है, जो 780 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10, HLG और Dolby Vision टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसमें XR मोशन क्लैरिटी को शामिल किया है। टेलीविजन XR ट्रायलुमिनस प्रो कलर तकनीक के साथ आता है।

Sony BZ50L टीवी 40W साउंड आउटपुट देने में सक्षम है। इसमें डाउन-फायरिंग और साइड बैक क्वाड स्पीकर सिस्टम फिट किया गया है। क्योंकि यह एक कमर्शियल डिस्प्ले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए इसे VESA होल-पिच डिजाइन के साथ पोर्ट्रेट या लैंडस्केप ओरिएंटेशन में इंस्टॉल किया जा सकता है।

सोनी BZ50L 98-इंच ब्राविया डिस्प्ले XR कलर, XR 4K अपस्केलिंग, XR क्लैरिटी और XR कंट्रास्ट जैसे फीचर्स से लैस आता है। इसमें 32GB स्टोरेज के साथ कॉग्निटिव प्रोसेसर XR मिलता है। Android के साथ आने वाले टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और एयरप्ले सपोर्ट भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, HDMI और USB आदि सभी मूल और अहम पोर्ट्स व आउटपुट ऑप्शन मिलते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  5. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  10. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.