85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Sony ने भारत में BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II Smart TV लॉन्च कर दिए हैं। नई TV सीरीज में True RGB LED डिस्प्ले, AI आधारित Cognitive Processor XR, Google TV और Dolby Atmos जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2026 20:58 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने लॉन्च किए BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II
  • True RGB LED डिस्प्ले और AI प्रोसेसर की सुविधा
  • Google TV, Dolby Atmos और 120Hz 4K डिस्प्ले

Photo Credit: Sony

Sony इंडिया ने अपनी नई प्रीमियम स्मार्ट TV सीरीज BRAVIA 9 II और BRAVIA 7 II को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई BRAVIA 9 II कंपनी का फ्लैगशिप 2026 मॉडल है। कंपनी का दावा है कि यह पहली BRAVIA TV सीरीज है, जिसमें True RGB LED टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा TV में AI-बेस्ड Cognitive Processor XR, Google TV, Dolby Vision, Dolby Atmos और Gemini सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Sony BRAVIA 9 II दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। 75-इंच साइज का MRP 8,39,900 रुपये और बेस्ट बाय प्राइस 5,39,990 रुपये रखा गया है, जबकि 85-इंच साइज का MRP 9,89,900 रुपये और बेस्ट बाय प्राइस 6,69,990 रुपये है।

वहीं Sony BRAVIA 7 II चार स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। 55-इंच का प्राइस 2,21,990 रुपये (MRP 3,59,900 रुपये), 65-इंच का प्राइस 2,74,990 रुपये (MRP 4,39,900 रुपये), 75-इंच का प्राइस 4,19,990 रुपये (MRP 6,19,900 रुपये) और 85-इंच का प्राइस 5,29,990 रुपये (MRP 7,19,900 रुपये) है।

BRAVIA 9 II की बिक्री 29 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि BRAVIA 7 II फिलहाल खरीदने के लिए उपलब्ध है। इन्हें Sony Centre, Sony Exclusive Stores, ShopatSC.com, प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

दोनों स्मार्ट TV में 4K UHD (3840×2160) True RGB LED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, RGB Backlight Master Drive Pro तकनीक रेड, ग्रीन और ब्लू LED को अलग-अलग कंट्रोल करती है, जिससे बेहतर ब्राइटनेस, ज्यादा सटीक कलर और गहरे ब्लैक लेवल मिलते हैं।

Advertisement

पिक्चर क्वालिटी के लिए इनमें AI आधारित Cognitive Processor XR दिया गया है। इसके साथ XR Contrast Booster, RGB Triluminos Max, Luminance Booster Pro, Smooth Colour Gradation और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं Immersive Black Screen Pro स्क्रीन रिफ्लेक्शन को कम करने का काम करती है।

BRAVIA 9 II में 80W Acoustic Multi-Audio+ ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जबकि BRAVIA 7 II में 40W Acoustic Multi-Audio सिस्टम मिलता है। दोनों मॉडल Dolby Atmos, DTS, Voice Zoom 3 और 3D Surround Upscaling को सपोर्ट करते हैं।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो TV Google TV पर चलता है और इसमें Google Chromecast, Apple AirPlay, Ambient Optimization और Studio Calibrated Modes का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने बताया है कि Gemini for Google TV का सपोर्ट भविष्य में OTA अपडेट के जरिए मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को Sony Pictures Core, IMAX Enhanced कंटेंट और 24 महीने के लिए 10 मूवी क्रेडिट्स भी दिए जाएंगे।

Advertisement

नई BRAVIA सीरीज में इमर्सिव फ्रेम डिजाइन, मिराज स्टैंड और केबल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ USB Type-C चार्जिंग वाला प्रीमियम रिमोट मिलता है, जिसमें बैकलिट बटन और Find My Remote फीचर भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए TV में 4 HDMI 2.1 पोर्ट (BRAVIA 9 II), 4 HDMI पोर्ट (BRAVIA 7 II), USB, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, Ethernet और eARC का सपोर्ट मिलता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

Mini LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.