55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील

Sony ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA 3 II लॉन्च कर दिया है जो कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2026 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Sony BRAVIA 3 II में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले है।
  • Sony BRAVIA 3 II में 100Hz रिफ्रेश रेट मिलती है।
  • Sony BRAVIA 3 II में गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले सपोर्ट मिलता है।

Sony BRAVIA 3 II में 55 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Sony

Sony ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA 3 II लॉन्च कर दिया है जो कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है। वहीं इसका 100 इंच मॉडल भी जल्द ही पेश होगा। ये टीवी गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले, होमकिट, सोनी पिक्चर कोर और गूगल जेमिनी का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 100Hz रिफ्रेश रेट है। यहां हम आपको Sony BRAVIA 3 II के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sony BRAVIA 3 II Price

Sony BRAVIA 3 II के 55 इंच मॉडल की कीमत 99,990 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 1,24,990 रुपये, 75 इंच मॉडल की कीमत 1,79,990 रुपये और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,05,990 रुपये है। अगस्त 2026 से आगे वहीं 100 इंच मॉडल जुलाई और अगस्त 2026 के बीच लॉन्च होगा। Sony BRAVIA 3 II भारत में मई 2026 से सोनी के रिटेल स्टोर, सोनी एक्सक्लूसिव आउटलेट, ShopAtSC, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।

Sony BRAVIA 3 II Specifications

Sony BRAVIA 3 II के K-55XR35M2 मॉडल में 55 इंच, K-65XR35M2 मॉडल में 65 इंच, K-75XR35M2 मॉडल में 75 इंच और K-85XR35M2 मॉडल में 85 इंच की डिस्प्ले 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले है, जिसका 100Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले XR प्रोसेसर, XR Triluminos Pro, XR क्लियर इमेज, Motionflow XR 400, HDR10 / HLG / डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए 20W के 2 चैनल स्पीकर,  बेस रिफ्लेक्स + X-Balanced स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और DTS:X मिलता है। गेमिंग के लिए 4 HDMI 2.1, 4K 120Hz, VRR, ALLM, eARC, Dolby Vision Gaming, गेम मेनू, PS5 ऑप्टिमाइजेशन शामिल है।

ये टीवी गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले, होमकिट, सोनी पिक्चर कोर और गूगल जेमिनी का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, 2× यूएसबी, लैन, आरएफ और सैटेलाइट इनपुट शामिल है। इस टीवी में  फ्लश सरफेस बेजल, ब्लैक फिनिश और स्लिम टी-शेप स्टैंड डिजाइन है। टीवी सिस्टम DVB-T2 / DVB-S2 / एनालॉग B/G के साथ आता है। इसमें एक्सेसिबिलिटी के लिए टॉकबैक, ऑडियो डिस्क्रिप्शन, सबटाइटल सपोर्ट, वॉइस कंट्रोल, कलर इनवर्जन/करेक्शन टूल्स मिलते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.