CES 2026: Samsung पेश करेगी नए AI पावर्ड स्मार्ट होम अप्लायंसेज, इवेंट से पहले दिखाई झलक

Samsung CES 2026 में AI पावर्ड स्मार्ट और पावरफुल हार्डवेयर वाले नए होम लिविंग प्रोडक्ट्स पेश करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Bespoke AI लिविंग में कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी कंपनी
  • होम लिविंग को और ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड बनाने का दावा
  • AI की जबरदस्त इंटेलिजेंस से लैस होंगे नए प्रोडक्ट्स

CES 2026 में AI पावर्ड स्मार्ट अप्लायंसेज पेश करेगी सैमसंग

Photo Credit: Samsung

Samsung अपकमिंग CES 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार है। Samsung Electronics की ओर से घोषणा कर दी गई है कि कंपनी CES 2026 में होम लिविंग को और ज्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड बनाने जा रही है। अपने इस लक्ष्य के तहत कंपनी कई ऐसे प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी जो AI की जबरदस्त इंटेलिजेंस से लैस होंगे। इसी के साथ इनमें पावरफुल हार्डवेयर सपोर्ट भी होगा। कंपनी अपने Bespoke AI लिविंग अप्लायंसेज के लाइनअप में कई नए प्रोडक्ट्स जोड़ने जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung ने CES 2026 में AI पावर्ड स्मार्ट और पावरफुल हार्डवेयर वाले नए होम लिविंग प्रोडक्ट्स लाने की घोषणा कर दी है। कंपनी का कहना है कि वह Bespoke AI लिविंग में कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी जो यूजर की रोजमर्रा की जिंदगी को पहले से तेज और आसान बना देंगे। इनमें Bespoke AI AirDresser, Bespoke AI Laundry Combo, Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner और Bespoke AI Jet Bot Steam Ultra वैक्यूम क्लीनर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। 

Advertisement

Bespoke AI Laundry Combo में कंपनी ने ऐसे अपग्रेड्स किए हैं जिनसे वाश-टू-ड्राइ साइकल छोटी हो जाएगी जिससे यूजर के समय की बचत होगी। साथ ही कपड़े पहले से बेहतर तरीके से सूखेंगे। इसकी सुपर स्पीड साइकल हाई प्रेशर स्पीड स्प्रे करती है जिससे कपड़ों में डिटेर्जेंट अंदर तक जाकर सफाई करता है। Auto Open Door+ फीचर यहां जोड़ा गया है जिससे मशीन में भीतरी हवा का घुमाव बेहतर होता है जिससे उसमें दुर्गंध या नमी पैदा नहीं होती है। 

AI Wash & Dry+1 के तहत कंपनी ने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए मल्टीपल सेंसर दिए हैं। यह डिटर्जेंट और पानी की सही मात्रा का चुनाव करता है। साथ ही पांच अलग-अलग तरह के फैब्रिक की पहचान कर उसी के अनुसार वाशिंग करता है। 

कंपनी के नए WindFree Air Conditioner में AI और Motion Wind तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। नए एसी में ब्लेड 2 से बढ़ाकर 3 कर दिए गए हैं। इसमें ट्रिपल मोशन विंग लगे हैं जो 7 तरह के वाइंड मोड को सपोर्ट करते हैं। इसमें Max Wind, Surround Wind, Long Reach Wind, Down Wind, AI Direct, और Indirect Wind जैसे मोड आते हैं। नए मॉडल में AI Fast & Comfort Cooling तकनीक है जो टेम्परेचर को खुद से जांचती है, कमरे की नमी और साइज के हिसाब से कूलिंग करती है। इसका AI Energy Mode मशीन के यूसेज बर्ताव और बाहरी परिस्थितियों को मॉनिटर करता है और कम्प्रेशन फलक्चुएशन को कम से कम कर देता है। इससे यह 30% तक बिजली की बचत कर सकता है।  

Advertisement

Bespoke AI Jet Bot Steam Ultra वैक्यूम क्लीनर को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें मानव दखल कम से कम होता है। यानी आपको इसे हाथ लगाने की कम से कम जरूरत पड़ेगी। इसमें Qualcomm Dragonwing प्रोसेसर लगा है। यह ऑपरेट करते वक्त इंसानों, कुत्तों, बिल्लियों आदि की पहचान कर सकता है। इसके अलावा केबल, रस्सी, धागे आदि भी पहचान लेता है। यह फर्श पर पड़े पानी के छींटें भी पहचान सकता है। CES में कंपनी इन सभी अपग्रेडेड प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेगी। इवेंट से पहले कई और घोषणाएं हो सकती हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.