Samsung Music Frame 120W वायरलेस स्पीकर लॉन्च, वॉयस एसिस्टेंट के साथ शानदार फीचर्स से लैस

Samsung Music Frame में 120W पावर कैपेसिटी है। इसमें 2.0 चैनल दिया गया है। इसमें 6 स्पीकर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2024 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Music Frame में 120W पावर कैपेसिटी है।
  • कीमत की बात करें तो Samsung Music Frame की कीमत 29,990 रुपये है।
  • Samsung Music Frame गूगल, एलेक्सा और Bixby जैसे वॉयस एसिस्टेंट से लैस है।

Samsung Music Frame में 120W पावर कैपेसिटी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज अपना म्यूजिक फ्रेम पेश किया है। यह वायरलेस स्पीकर पिक्चर फ्रेम के तौर पर भी काम करता है। यह स्टाइलिश डिवाइस यूजर्स को हाई क्वालिटी ऑडियो का अनुभव प्रदान करते हुए फोटो डिस्प्ले करने की भी सुविधा देता है। म्यूजिक फ्रेम 120W आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस 2.0 चैनल और अपने 6 स्पीकर के जरिए सराउंड साउंड एक्सटेंड के साथ क्लियर साउंड प्रदान करता है। यह वॉल माउंट और टेबलटॉप इंस्टॉलेशन दोनों का सपोर्ट करता है।


Samsung Music Frame Price


कीमत की बात करें तो Samsung Music Frame की कीमत 29,990 रुपये है। यह Samsung की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है। यह लिमिटेड टाइम के लिए 23,990 रुपये में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।


Samsung Music Frame Specifications


Samsung Music Frame में 120W पावर कैपेसिटी है। इसमें 2.0 चैनल दिया गया है। इसमें 6 स्पीकर दिए गए हैं। यह एक्टिव वॉयस एंप्लिफायर, स्पेसफिट साउंड, वॉयस एनहेंस मोड और नाइट मोट से लैस है। यह एडेप्टिव, म्यूजिक और स्टैंडर्ड जैसे तीन साउंड मोड से लैस है। यह स्पीकर एटम्स म्यूजिक, एटम्स और डॉल्बी डिजिटल प्लस प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 5, ब्लूटूथ v5.2, वन कंट्रोल और 1 ऑप्टिकल इन दिया गया है।

यह स्पीकर गूगल, एलेक्सा और Bixby जैसे वॉयस एसिस्टेंट से लैस है। अन्य स्पेशल फीचर्स में क्यू-सिम्फनी, टैप साउंड, स्पॉटिफाई कनेक्ट, वायरलेस डॉल्बी एटमॉस, वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग, क्रोमकास्ट, एयरप्ले और रून सर्विस शामिल हैं। स्पीकर के साथ वाल माउंट ब्रैकेट आता है। स्पीकर पूरे कमरे में बैलेंस ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। थ्री-वे स्पीकर और एक वेवगाइड के साथ म्यूजिक फ्रेम एक बेहतर तरीके से समान साउंड फैलाता है। यह प्ले, पॉज, ट्रैक स्किपिंग और वॉल्यूम एडजस्टमेंट के लिए हैंड्स-फ्री कंट्रोल प्रदान करता है। इसके अलावा यह AirPlay 2 के साथ काम करता है।
Advertisement

म्यूजिक फ्रेम में रूम एकोस्टिक्स पर बेस्ड ऑप्टिमाइज ऑडियो के लिए स्पेसफिट साउंड प्रो फीचर है जो कि एडवांस स्टीरियो या सराउंड साउंड के लिए क्यू-सिम्फनी के साथ इंटीग्रेटेड है। क्लियर और एडेप्टिव साउंड के लिए स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए रियल टाइम इक्वलाइजर एडजेस्टमेंट की सुविधा प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में क्लियर वॉयस एडेप्शन के लिए एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर, ऑडियो मिररिंग के लिए टैप साउंड, कस्टमाइजेबल आर्ट पैनल और कलर बेजल, टीवी (सैमसंग) और म्यूजिक फ्रेम दोनों के लिए एक रिमोट कंट्रोल और वाई-फाई या ब्लूटूथ के जरिए वायरलेस टीवी कनेक्शन शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  3. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  7. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  9. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.