77 इंच डिस्प्ले साइज में Samsung लॉन्च करेगी नया OLED स्मार्ट TV! जानें डिटेल्स

Samsung स्मार्ट टीवी सीरीज में नया 77 इंच टीवी पेश कर सकती है और साथ में 49 इंच साइज का मॉनिटर भी पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 फरवरी 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • दोनों डिस्प्ले डिवाइसेज OLED डिवाइसेज होंगे
  • इसमें 77-इंच S95C और S90C मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Samsung की वेबसाइट पर अचानक 77-इंच S95C की कीमत की झलक दिखाई दी थी।

कंपनी ने CES 2023 में अपने 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच टीवी को पेश किया था।

Samsung ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S23 को ताजा ही लॉन्च किया है। जिसमें Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन्स को पेश किया गया है। इस फ्लैगशिप सीरीज के बाद कंपनी अब अपने नए टीवी लाइनअप को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि Samsung जल्द ही अपना 77 इंच साइज का OLED टीवी मार्केट में पेश कर सकती है। इसके अलावा यह अपना नया मॉनिटर भी लॉन्च कर सकती है जिसका साइज 49 इंच बताया गया है। यह भी एक OLED मॉनिटर बताया गया है। अपडेट में इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं।

Samsung स्मार्ट टीवी सीरीज में नया 77 इंच टीवी पेश कर सकती है और साथ में 49 इंच साइज का मॉनिटर भी पेश कर सकती है। ये दोनों डिस्प्ले डिवाइसेज OLED डिवाइसेज होंगे, ऐसा कहा जा रहा है। दी लेक डॉट नेट की रिपोर्ट कहती है कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को 2023 की पहली तिमाही में ही लॉन्च कर सकती है। यानि कि मार्च तक यह टीवी और मॉनिटर कंपनी मार्केट में उतार सकती है। रिपोर्ट में इन डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। 
Advertisement

कंपनी ने CES 2023 में भी अपने 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच टीवी को पेश किया था। इसलिए यहां पर यह कहना मुश्किल हो जाता है कि जिस टीवी के बारे में रिपोर्ट में जिक्र किया गया है, यह वही टीवी है जो CES 2023 में दिखाया गया था, या फिर यह अन्य कोई नया टीवी कंपनी लेकर आ रही है। आपको बता दें कि Samsung ने हाल ही में CES 2023 में QD-OLED टीवी के नए लाइनअप का ऐलान किया था, जिसमें 77-इंच S95C और S90C मॉडल शामिल हैं। हाल ही में यूएसए में Samsung की वेबसाइट पर अचानक 77-इंच S95C की कीमत की झलक दिखाई दी थी। 

Samsung की वेबसाइट पर लिस्टिंग से साफ होता है कि 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत 4,499 डॉलर हो सकती है। Samsung ने अपनी नई क्यूडी-ओएलईडी टीवी सीरीज के लिए यह अधिकतम कीमत दिखाई है। ऐसी संभावना है कि छोटे मॉडल की कीमत कम होगी। हालांकि 77-इंच S90C मॉडल या छोटे QD-OLED 2023 वेरिएंट की कीमतों की अभी भी जानकारी नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.