75 से 24 इंच तक के स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Roku Select सीरीज 24 इंच मॉडल की कीमत $149.99 है। 75 इंच Roku Select स्मार्ट टीवी की कीमत $799.99 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Roku ने Roku Select और Roku Plus सीरीज स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है।
  • Roku Select सीरीज स्मार्ट टीवी 24 इंच मॉडल की कीमत $149.99 है।
  • Roku Plus सीरीज स्मार्ट टीवी 55 इंच मॉडल की कीमत $649.99 है।

Roku Select स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले साइज 24 इंच से शुरू होता है।

Photo Credit: Roku

Roku ने Roku Select और Roku Plus सीरीज स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। नए टीवी 24 इंच से लेकर 75 इंच तक के साइज में HD या 4K रेजोल्यूशन के साथ आते हैं। प्लस सीरीज में लोकल डिमिंग, डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ के साथ 4K QLED पैनल दिया गया है। यहां हम आपको Roku Select और Plus स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं।
 

Roku Select और Plus स्मार्ट टीवी की कीमत


Advertisement
Roku Select सीरीज 24 इंच मॉडल की कीमत $149.99 है। 75 इंच Roku Select स्मार्ट टीवी की कीमत $799.99 है। Roku Plus सीरीज 55 इंच मॉडल की कीमत $649.99 और 75 इंच मॉडल की कीमत $1,199 है। उपलब्धता की बात करें तो Roku Select और Plus सीरीज स्मार्ट टीवी खासतौर पर यूएसए में बेस्ट बाय से उपलब्ध हैं। अन्य मार्केट्स में Roku स्मार्ट टीवी की उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 

Roku Select और Plus स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Roku द्वारा पेश किए गए नए स्मार्ट टीवी की घोषणा पहली बार CES 2023 में की गई थी। Roku ने स्ट्रीमिंग डिवाइस और लाइसेंस OS के निर्माण में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। Roku Select TV में 8 डिस्प्ले साइज 24, 21, 40, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच का ऑप्शन है, जबकि प्लस सीरीज 3 डिस्प्ले साइज 55, 65 और 75 इंच में आती है। Roku Select TV में HD या 4K रेजॉल्यूशन है, जबकि प्लस सीरीज के सभी मॉडल में 4K डिस्प्ले हैं।
Advertisement

Roku Select और Plus Series स्मार्ट टीवी Netflix और Disney+ जैसी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस का सपोर्ट करते हैं। यूजर्स Apple AirPlay के जरिए दोनों मॉडल्स के लिए मोबाइल डिवाइसेज से भी कंटेंट कास्ट कर सकते हैं। इन सभी में इंटीग्रेटेड स्पीकर और बिल्ट-इन साउंड ऑप्टिमाइजेशन फीचर जैसे ऑटो स्पीच क्लैरिटी, नाइट मोड और डॉल्बी ऑडियो हैं। Roku स्मार्ट टीवी Google एसिस्टेंट, अमेजन एलेक्सा और सिरी सपोर्ट वाले रिचार्जेबल वॉयस रिमोट से लैस हैं। रिमोट में फाइंड माई रिमोट फीचर भी है जो खो जाने पर डिवाइस को जल्दी से खोजने में मदद करता है। 43 इंच मॉडल के Roku Select TV और सभी प्लस सीरीज मॉडल एंबिएंट ब्राइटनेस के साथ ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजेस्टमेंट का सपोर्ट करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.