70 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ Redmi Smart TV A70 बेहद सस्ती कीमत में लॉन्च, जानें कीमत

कीमत की बात की जाए तो Redmi Smart TV A70 की कीमत 2199 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 25,085 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2022 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत एक नया स्मार्ट टीवी पेश किया है।
  • Redmi Smart TV A70 में बड़ी 70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Smart TV A70 की कीमत 2199 yuan यानी कि करीबन 25,085 रुपये है।

Redmi Smart TV A70 मेंं 70 इंच की डिस्प्ले है।

Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत एक नया स्मार्ट टीवी पेश किया है। Redmi Smart TV A70 में बड़ी 70 इंच की डिस्प्ले के साथ 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन रेशियो 96% है। यह 78% DCI-P3 कलर गेमुट, 1 बिलियन प्राइमेरी कलर डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें एक डायरेक्ट बैकलाइट दी गई है। आइए रेडमी के इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Redmi Smart TV A70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Smart TV A70 में 70 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए यह Quad कोर A35 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 1.5GB RAM और 8GB फ्लैश मेमोरी दी गई है। यह टीवी 2.4G Wi-Fi के साथ आता है और इनफार्रेड को सपोर्ट करता है।

साउंड सिस्टम के लिए इसमें दो हाई पावर 10W स्पीकर दिए गए हैं जो कि विविड साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। इसमें एयर डक्ट डिजाइन दिया गया है। इंटरफेस की बात करें तो Redmi Smart TV A70 में दो USB पोर्ट्स, दो HDMI इंटरफेस, एक एंटीना, S/PDIF, एवी इनपुट और नेटवर्क पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी के जरिए स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है और कैमरा इमेज भी देखी जा सकती हैं। इसमें Kiwi TV, Aurora TV, Mango TV और चीजें पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है।

इसके अलावा टीवी मेनस्ट्रीम के स्क्रीन प्रोजेक्शन प्रोटोकॉल को कवर करता है। यह एंड्रॉइड, आईओएस मोबाइल फोन स्क्रीन प्रोजेक्शन, विंडोज और मैक नोटबुक स्क्रीन प्रोजेक्शन का सपोर्ट करता है। Xiaomi स्मार्ट टीवी को एक मजबूत डिवाइस के तौर पर भी प्रमोट कर रहा है। जारी किए गए डाटा से साफ होता है कि टीवी ने पूरे डिवाइस के कई अपराइट ड्रॉप्स, 12,000+ इंटरफेस प्लग-इन/आउट टेस्ट, और -25°C और -60°C सिम्युलेटेड इनडोर और आउटडोर टेंप्रेचर डिफ्रेंस टेस्ट समेत 300 से ज्यादा मशीन टेस्टिंग को पास किया।
 

Redmi Smart TV A70 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi Smart TV A70 की कीमत 2199 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 25,085 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Redmi smart TV A70 बिक्री के लिए 31 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  4. Oppo Reno 15c को 5 हजार से सस्ता खरीदने का मौका, 7000mAh की है बैटरी
  5. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 15c को 5 हजार से सस्ता खरीदने का मौका, 7000mAh की है बैटरी
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  5. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  6. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  7. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  8. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  9. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  10. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.