Redmi ने सस्ते स्मार्ट TV A50, A55, A65 किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले के साथ हैं धांसू फीचर्स

Redmi A50, A55, A65 TV में 4K डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 15:26 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 200 से 300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
  • इनमें 78% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है।
  • टीवी खरीद के लिए JD.com पर लिस्ट किए गए हैं।

टीवी में 200 से 300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने अपनी नई टीवी रेंज मार्केट में उतारी है। सब ब्रैंड Redmi के टीवी कंपनी ने पेश किए हैं जिसमें Redmi A50, Redmi A55, Redmi A65 मॉडल शामिल हैं। टीवी में 4K डिस्प्ले है। इनमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। लेकिन यह 120Hz तक भी जा सकता है। टीवी में 200 से 300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इनमें 78% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है। आइए जानते हैं सभी फीचर्स और कीमत के बारे में। 
 

Redmi A50, A55, A65 price

Redmi A सीरीज के इन टीवी की कीमत 1399 युआन (लगभग 16,500 रुपये) से शुरू है। 65 इंच मॉडल की कीमत 2199 युआन (लगभग 25,500 रुपये) बताई गई है। टीवी खरीद के लिए JD.com पर लिस्ट किए गए हैं। 
 

Redmi A50, A55, A65 TV specifications

Redmi A50, A55, A65 TV में 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी के अनुसार, HDMI पोर्ट के माध्यम से यह 120Hz तक बूस्ट हो सकता है और स्मूद कंटेंट दिखा सकता है। टीवी में 200-300 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह DCI-P3 कलर गेमट को 78% तक कवर करता है। 

Redmi स्मार्ट TV में A35 क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB रैम है और 32GB स्टोरेज है। स्मार्ट टीवी में Xiaomi का प्री-इंस्टॉल्ड ThePaper OS सपोर्ट दिया गया है। इसमें साउंड के लिए DTS सपोर्ट भी है। और 10W के डुअल स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल यूएसबी 2.0 पोर्ट दिए गए हैं, डुअल HDMI पोर्ट हैं, और 2.4GH Wi-Fi सपोर्ट है। 

टीवी के डाइमेंशंस देखें तो यह 1446mm चौड़ा, 892mm ऊंचा, और 313mm मोटाई में है। इन्हें तीन लेवल एनर्जी एफिशिएंसी के लिए रेट किया गया है। कहा जा सकता है कि टीवी में गेमिंग फैंस के लिए बेहतर फीचर्स हैं, 120Hz रिफ्रेश रेट इसमें अनुभव को बेहतर बनाता है, जैसा कि कंपनी द्वारा दावा किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  2. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart SASA LELE Sale: Google Pixel 10 की कीमत होगी 60 हजार से भी कम, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  3. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  4. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  5. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
  8. Flipkart SASA LELE Sale: Google Pixel 10 की कीमत होगी 60 हजार से भी कम, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर जबरदस्त डील
  9. बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
  10. Amazon Great Summer Sale: ईयरबड्स, पावर बैंक पर ऑफर्स का हुआ खुलासा, मिल रही जबरदस्त डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.