OnePlus TV अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

OnePlus TV अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। यह जानकारी वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने दी। बताया गया है कि वनप्लस टीवी को सबसे पहले भारतीय मार्केट में ही उतारा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 12:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV अगले महीने 26 सितंबर को होगा लॉन्च
  • वनप्लस का यह पहला स्मार्ट टीवी प्रोडक्ट है
  • वनप्लस टीवी सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च

OnePlus TV अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

OnePlus TV अगले महीने भारत में लॉन्च होगा। यह जानकारी वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने दी। बताया गया है कि वनप्लस टीवी को सबसे पहले भारतीय मार्केट में ही उतारा जाएगा। अब तक मोबाइल फोन बनाने के लिए मशहूर यह कंपनी सितंबर महीने में अपने पहले स्मार्ट टेलीविज़न से पर्दा उठाएगी। लॉन्च की तारीख क्या है? इसका खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट टीवी के नाम का ऐलान किया था। इसे वनप्लस टीवी के नाम से बुलाया जाएगा। हाल ही में इंटरनेट पर आई एक रिपोर्ट में इशारा दिया गया था कि वनप्लस अपने नए प्रोडक्ट को 26 सितंबर को लॉन्च कर सकती है।

पीट लाउ ने वनप्लस फोरम पर ऐलान किया कि OnePlus TV को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा और यह सबसे पहले भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की योजना वनप्लस टीवी को उत्तरी अमेरिका, यूरोप और चीन में भी लॉन्च करने की है। इन क्षेत्र में अभी कंटेंट पार्टनरशिप पर काम चल रहा है। लाउ का कहना है कि वनप्लस का भारत में कंटेंट प्रोवाइडर्स के साथ बेहद ही सकारात्मक रिश्ता रहा है। वे हमेशा से कंपनी के साथ साझेदारी करने को तैयार रहे हैं। नतीजतन यूज़र्स को बेहतरीन कंटेंट मिलना तय है।

OnePlus ने यह भी पुष्टि कर दी है कि वनप्लस टीवी को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। इस ई-कॉमर्स साइट पर ग्राहकों की रुचि के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमेज़न इंडिया पर लाइव किए गए वनप्लस टीवी के अलग पेज पर नोटिफाई मी का बटन भी एक्टिव कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बीते 6 साल में वनप्लस भारतीय मार्केट में सफलता के कई मुकाम हासिल करने में कामयाब रही है। ऐसा भावुक और समर्थक कम्युनिटी के कारण हो पाया है। यही वजह से वनप्लस टीवी को सबसे पहले भारतीय मार्केट में उतारा जा रहा है। पीट लाउ को उम्मीद है कि जल्द ही भारत के घरों में कंपनी का टेलीविज़न सेट अपने लिए जगह बना लेगा।

वनप्लस टीवी के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया गया, लेकिन यह दावा किया गया कि वनप्लस टीवी प्रीमियम फीचर से लैस होगा। उन्होंने इशारों में यह ज़रूर बताया कि नया प्रोडक्ट बेहतर साउंड क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और स्मार्ट इंटरकनेक्टिविटी के साथ आएगा। यह भी कहा कि कंपनी ने वनप्लस टीवी को डिज़ाइन करने के लिए बहुत मेहनत की है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, वनप्लस टीवी को 26 सितंबर को लॉन्च किए जाने की खबर मिली है। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। हाल ही में एक सर्टिफिकेशन से पता चला था कि वनप्लस के स्मार्ट टीवी 43 इंच से 75 इंच के होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  3. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  4. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  5. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  6. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  8. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  9. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  10. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.