Xiaomi के Mi और Redmi TV के इन मॉडल्स की कीमत में हुई 2 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी, जानें नई कीमतें

Xiaomi के Mi और Redmi TV के दाम भारत में बढ़ गए हैं। 1 जुलाई से कंपनी ने अपने इन टीवी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी लागू कर दी है। वैश्विक सप्लाई चेन की कमी का हवाला देकर कंपनी ने अपने इन प्रोडक्ट्स के दाम 3 से 6 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जुलाई 2021 16:43 IST
ख़ास बातें
  • 1 जुलाई से कंपनी ने अपने टीवी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी लागू कर दी है।
  • Xiaomi के Redmi Note 10 की कीमत पिछले महीने 1000 रुपये बढाई गई थी।
  • कंपनी ने पिछले एक साल में सप्लाई चेन में कमी का हवाला देकर बढाई कीमतें।

कीमतों में यह बदलाव फिलहाल Mi.com साइट पर देखा जा सकता है।

Xiaomi के Mi और Redmi TV के दाम भारत में बढ़ गए हैं। 1 जुलाई से कंपनी ने अपने इन टीवी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी लागू कर दी है। वैश्विक सप्लाई चेन की कमी का हवाला देकर कंपनी ने अपने इन प्रोडक्ट्स के दाम 3 से 6 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। मगर स्मार्टफोन की कीमतों में कोई बढोत्तरी नहीं की गई है। हालांकि पिछले कुछ दिन पहले कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में वृद्धि की थी। कंपनी के प्रतिद्वंदी Realme और Vivo ने भी पिछले दिनों अपने कुछ स्मार्टफोन्स के दामों में इजाफा किया था।  

Xiaomi के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया, "कंपनी ने पिछले एक साल में सप्लाई चेन में कमी देखी है, जिसके परिणामस्वरूप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स (चिपसेट, डिस्प्ले पैनल, डिस्प्ले ड्राइवर, बैक पैनल और बैटरी सहित) में उपयोग किए जाने वाले कॉम्पोनेन्ट्स के मूल्य में लगातार ऊपर की ओर गति हुई है। शिपिंग शुल्क में अभूतपूर्व वृद्धि के साथ इसका हमारे सहित लगभग सभी प्रौद्योगिकी खिलाड़ियों पर प्रभाव पड़ा है। जबकि हमने बढ़ती लागत को कम रखने की कोशिश की है फिर भी हमारे कुछ उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। हम 1 जुलाई से अपने स्मार्ट टीवी की कीमतों में 3-6 प्रतिशत की अनिवार्य वृद्धि कर रहे हैं।"
Advertisement

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से Mi और Redmi TV मॉडल की कीमत बढाई जा रही हैं। कंपनी ने इस बदलाव के कारण ग्राहकों को मिलने वाली कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में भी कोई विवरण नहीं दिया है।
कहा जा रहा है कि 91Mobiles की रिपोर्ट है कि Mi TV और Redmi TV श्रृंखला में कम से कम 10 मॉडल हैं जिनकी कीमतों में पहले ही बढोतरी की जा चुकी है। मॉडल के आधार पर यह मूल्य वृद्धि 500-2,000 रुपये के बीच है।
Advertisement

Mi TV 4A Horizon Edition 32 इंच में 500 रुपये मूल्य वृद्धि, जबकि Mi TV 4A Horizon Edition 43 इंच, Mi TV 4A Horizon Edition 40 इंच, Mi TV 4X 43 इंच और Redmi TV 65 इंच की कीमत में 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके विपरीत Mi TV 4A Horizon Edition 43 इंच, Mi TV 4X 55 इंच, Redmi TV 50 इंच, Redmi TV 55 इंच और Mi TV QLED 55 इंच में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में यह बदलाव फिलहाल Mi.com साइट पर दिख रहा है।

इस साल की शुरुआत में Xiaomi ने अपने Mi TV 4A Pro, Mi TV 4X और Mi TV Horizon Edition मॉडल की कीमतों में 3000 रुपये तक की वृद्धि की थी। Xiaomi India में Mi TV के लिए कैटेगरी लीड ईश्वर नीलकांतन ने उस समय गैजेट्स 360 को बताया कि बढ़ोतरी मुख्य रूप से वैश्विक टीवी निर्माताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले ओपन-सेल पैनल की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई थी।
Advertisement

Xiaomi ने भी पिछले महीने Redmi Note 10 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जो आगे चलकर 500 रुपये और बढा दी गई। Xiaomi की तरह Realme ने भी हाल ही में Realme C25s सहित अपने मॉडलों की कीमत में बढ़ोतरी की है। वीवो ने भी कुछ हफ्ते पहले Vivo Y1s और Vivo Y12s की कीमत बढ़ा दी थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi TV, Mi TV, Mi TV Price Hike
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.