भारत में एक और TV ब्रांड 10 अप्रैल को करेगा एंट्री

Lumio भारतीय ग्राहकों की आम तकलीफ जैसे कि स्लो स्पीड और लॉन्ग लोडिंग स्क्रीन को ध्यान में रखते हुए टीवी तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Lumio को पूर्व फ्लिपकार्ट और शाओमी एग्जीक्यूटिव ने शुरू किया है।
  • Lumio ने अपने नए Lumio Vision Smart TV की झलक पेश की है।
  • Lumio विजन टीवी में खुद का एक प्रोसेसर मिलने की जानकारी है।

Lumio Vision Smart TV में नया प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: Lumio/X

Lumio एक नया स्टार्टअप है, जिसे फ्लिपकार्ट और शाओमी के पूर्व एग्जीक्यूटिव द्वारा शुरू किया गया है। यह ब्रांड भारतीय ग्राहकों की आम तकलीफ जैसे कि स्लो स्पीड और लॉन्ग लोडिंग स्क्रीन को ध्यान में रखते हुए टीवी तैयार कर रहा है। हाल ही में Lumio ने अपने नए Lumio Vision Smart TV  की झलक पेश की है, जिन्हें भारतीय बाजार में 10 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। आइए आगामी टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 


Lumio Vision Smart TV के फीचर्स


 Lumio विजन टीवी में खुद का एक प्रोसेसर मिलने की जानकारी है, जिसे फ्लैगशिप बॉस प्रोसेसर का नाम दिया गया है। इसके अलावा टीवी में 3GB DDR4 RAM भी है। कंपनी का कहना है कि इन स्पेसिफिकेशंस के साथ शानदार ऑपरेशन और बेहतर रिस्पॉन्स प्रदान करना है।

Lumio Vision Smart TV में कम लोड टाइम, बेहतर मेमोरी कैपेसिटी, कम ऐप इंस्टॉलेशन टाइम और बेहतर वाई-फाई थ्रूपुट के अलावा अन्य प्रोडक्ट के मुकाबले में 2x तक सुधार शामिल है। टीवी फास्ट वाई-फाई चिप के साथ आता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह अन्य प्रोडक्ट के वाई-फाई थ्रूपुट का 2.1x प्रदान करता है। फ्रेम ड्रॉप में कथित 12x कमी के साथ 4K 60fps वीडियो प्लेबैक के लिए सपोर्ट करता है। टेलीविजन ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Google TV का इस्तेमाल करेंगे, जिसमें कंपनी ऑप्टिमाइजेशन किए जाएंगे। कंपनी ने आगे कहा कि ऑप्टिमाइज Google TV इंटरफेस के चलते अन्य टेलीविजन के मुकाबले में Netflix लोड टाइम में 2.8x की कमी और स्क्रॉल टाइम में 2.5x की कमी होती है। 
Advertisement

सर्किट हाउस टेक्नोलॉजीज ने सुझाव दिया है कि Lumio Vision टीवी लाइनअप यूजर्स को बेहतर स्मार्ट टीवी अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी ने डिवाइसेज के निर्माण के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी भी की है। इसके अलावा बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ एक एक्सक्लूसिव ऑनलाइन सेल्स पार्टनरशिप होगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.