Lenovo Smart Clock Essential गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Lenovo Smart Clock Essential की कीमत भारत में 4,499 रुपये तय की गई है। इसकी सेल 19 फरवरी मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसे आप Flipkart और Lenovo.com से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 फरवरी 2021 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Smart Clock Essential की सेल भारत में शुरू हो चुकी है
  • Flipkart और Lenovo.com से खरीद सकते हैं लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल
  • यह क्लॉक 1.5 इंच के स्पीकर के साथ आती है

Lenovo Smart Clock Essential सॉफ्ट टच ग्रे कलर मिलेगा

Lenovo Smart Clock Essential को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह डिजिटल क्लॉक है, जो कि गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आती है। इस क्लॉक को पिछले साल सितंबर महीने में यूरोप में लॉन्च किया गया था। यह साल 2019 में भारतीय मार्केट में लॉन्च हुई Lenovo Smart Clock का वाटरडाउन वर्ज़न है। लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल के फीचर्स की बात करें, तो यह इज़ी-टू-रीड LED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें रियल टाइम जानकारियां मिलती है जैसे कि मौसम व तापमान की जानकारी आदि। इस क्लॉक में एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है, ताकि डिस्प्ले की ब्राइटनेस अपने-आप एडजस्ट हो सके।
 

Lenovo Smart Clock Essential price in India, availability

Lenovo Smart Clock Essential की कीमत भारत में 4,499 रुपये तय की गई है। इसकी सेल 19 फरवरी मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसे आप Flipkart और Lenovo.com से खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको सॉफ्ट टच ग्रे कलर मिलेगा। इसकी सेल ऑफलाइन माध्यम पर भी उपलब्ध होगी।
 

Lenovo Smart Clock Essential specifications

लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल में 4 इंच एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें Amlogic A113X प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ आपको 4 जीबी रैम और 512 एमबी eMMC स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा, यह क्लॉक 1.5 इंच के स्पीकर के साथ आती है जिसकी अधिकतम पावर 3 वॉट है। इसमें आपको दो माइक्रोफोन मिलेगा। इस क्लॉक में इनबिल्ट नाइट लाइट दी गई है, जो कि 31 lumens की ब्राइटनेस देती है। यह लाइट आपको रात के अंधेरे में मदद करेगी। साथ ही इसमें इंटीग्रेट यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप फोन व अन्य डिवाइस को चार्ज पर लगा सकते हैं।

Lenovo ने इसमें माइक्रोफोन म्यूट टॉगल दिया है, जो कि जरूर न पड़ने पर माइक्रोफोन को डिसेबल करने में मदद करेगा

इसका इस्तेमाल अलार्म सेट करने के लिए भी किया जा सकता है। यह क्लॉक आपके अगले दिन के कैलेंडर दिन के आधार पर आपको स्मार्ट अलार्म सेट करने की भी अनुमित देता है। इसमें सनराइज़ अलार्म भी दिया गया है, जो कि डिस्प्ले को धीरे-धीरे कलर और ब्राइटनेस देता है।

Lenovo Smart Clock Essential में कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए वाई-फाई 802.11ac और ब्लूटूथ वी5.0 मौजूद है। क्लॉक का माप 121x64x83mm है और वज़न 240 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, functional and efficient clock display

  • Full-fledged Google Assistant functionality

  • USB port to charge other devices

  • Useful night light built-in
  • Bad
  • Poor sound quality

  • Microphones work well only from up close
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Smart Clock Essential

Color

Soft Touch Grey

Display included

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  2. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  2. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  3. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  4. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  5. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  6. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  7. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.