IND Vs WI 1st ODI Live: भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले वनडे मैच को आज ऐसे देखें लाइव

India Vs West Indies का पहला वनडे मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा जिसका लाइव टेलीकास्ट किसी प्राइवेट चैनल पर नहीं दिखाया जाएगा। अबकी बार आप मैच का सीधा प्रसारण DD Sports चैनल पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • मैच का लाइव टेलीकास्ट किसी प्राइवेट चैनल पर नहीं दिखाया जाएगा
  • मैच का सीधा प्रसारण DD Sports चैनल पर ही देखा जा सकता है
  • तीनों मैचों का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम FanCode App पर भी देखा जा सकता है

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज, यानि 22 जुलाई को खेला जाना है। भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के दौरे पर है और आज शाम 7 बजे से दोनों टीमों के बीच पहला मैच शुरू हो जाएगा। यह मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल ग्राउंड पर खेला जाना है। भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है क्योंकि रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 

इसके पहले वेस्टइंडीज की टीम फरवरी में तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलने भारत आई थी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में से मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली को भी बाहर ही रखा गया है और इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। मैच के लिए टॉस 6.30 बजे से होगा और 7 बजे से पारी शुरू हो जाएगी। मुकाबला 7 बजे शुरू होने के बाद देर रात तक खेला जाएगा। 
Advertisement

परफॉर्मेंस की बात करें तो हाल ही में भारतीय टीम ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को उसी की जमीन पर मात दी है और इसकी वजह से टीम का मनोबल काफी ऊंचा माना जा रहा है। उधर वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम को हाल ही में बंग्लादेश ने हराया है, इसलिए वेस्टइंडीज पर फिलहाल भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि टॉस कौन जीतता है और भारतीय कप्तान शिखर धवन के साथ कौन सा खिलाड़ी जुगलबंदी के लिए उतरता है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 
Advertisement
भारतीय टीम- शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल , अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
वेस्ट इंडीज टीम- निकोलस पूरन (कप्तान), शमराह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जायडेन सील्स।
Advertisement

इस सीरीज के तीनों ही मैच क्वींस पार्क में खेले जाएंगे जिनका लाइव प्रसारण आप अपने टीवी पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND Vs WI) का मैच कैसे देखें लाइव

India Vs West Indies का पहला वनडे मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा जिसका लाइव टेलीकास्ट किसी प्राइवेट चैनल पर नहीं दिखाया जाएगा। अबकी बार आप मैच का सीधा प्रसारण DD Sports चैनल पर देख सकते हैं। 
Advertisement
 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND Vs WI) का मैच कैसे देखें ऑनलाइन (Online Live Stream)

IND Vs WI के मैचों को ऑनलाइन देखने का प्रबंध भी किया गया है। आप तीनों मैचों का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम FanCode App पर देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.