IND vs Afghanistan LIVE streaming: T20 वर्ल्‍डकप में भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला आज, ऐसे देखें लाइव

IND vs Afghanistan LIVE streaming : विश्‍वकप का पहला सुपर-8 मुकाबला आज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जून 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • भारत-अफगानिस्‍तान का टी20 मुकाबला आज
  • सुपर-8 का पहला मैच खेलेंगी दोनों टीमें
  • बारिश का साया भी है मैच पर, रात 8 बजे से प्रसारण

आज खेला जाने वाला मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है।

Photo Credit: @ICC

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्‍वकप के मुकाबले अब सुपर-8 में प्रवेश कर गए हैं। भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर है। लीग मैचों में उसने यूएसए और पाकिस्‍तान की टीमों को मात देकर टॉप में जगह बनाई। पाकिस्‍तान की टीम विश्‍वकप से बाहर हो चुकी है। अफगानिस्‍तान की टीम ने अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में जगह बनाई है और आज भारतीय टीम अपना पहला सुपर-8 मुकाबला उसी से खेलने जा रही है। कब और कहां होगा यह मैच, कैसे देख सकते हैं ऑनलाइन? आइए जानते हैं। 
 

India vs Afghanistan T20 मैच कब खेला जाएगा? 

India vs Afghanistan T20 मैच आज 20 जून को खेला जाएगा। 
Advertisement
 

India vs Afghanistan T20 मैच कहां खेला जाएगा? 

India vs Afghanistan T20 विश्‍वकप का पहला सुपर-8 मुकाबला आज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।  
 

India vs Afghanistan T20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा? 

India vs Afghanistan T20 मैच आज भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले 7.30 बजे टॉस होगा। 
 

India vs Afghanistan T20 मैच कैसे देखें LIVE? 

India vs Afghanistan T20 मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का रुख करना होगा, क्‍योंकि प्रसारण के अधिकार उन्‍हीं के पास हैं। 
Advertisement
 

India vs Afghanistan T20 मैच कैसे देखें ऑनलाइन LIVE? 

आज खेला जाने वाला मैच ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। यह Disney +Hotstar ऐप पर फ्री है, लेकिन अगर आप इसकी वेबसाइट पर मैच देखते हैं तो सब्‍सक्र‍िप्‍शन की जरूरत होगी। 
 

ये हैं भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11  

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज होने वाले मैच में बारिश का भी साया है। अगर बार‍िश के कारण मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.