27 इंच बड़ा, 15000mAh बैटरी वाला डिस्प्ले Hisense X7 Pro लॉन्च, 14 घंटे का बैकअप, जानें कीमत

Hisense X7 Pro में 15000mAh की बैटरी दी गई है जो इसे लगभग 14 घंटे तक चला सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 09:33 IST
ख़ास बातें
  • Hisense X7 Pro में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है।
  • डिस्प्ले में ऑक्टाकोर चिपसेट मिलता है। यह 8 जीबी रैम के साथ आता है।
  • इसे गेमिंग कंसोल के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है।

Hisense X7 Pro 27 इंच बड़ा डिस्प्ले डिवाइस है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Photo Credit: JD.com

Hisense ने अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले X7 Pro लॉन्च किया है। यह 27 इंच बड़ी स्क्रीन लेकर आता है। कंपनी ने इसे एक मल्टीपर्पज डिस्प्ले के तौर पर पेश किया है। यह स्मार्ट TV, लर्निंग डिवाइस, फिटनेस मिरर, कराओके, डिस्प्ले मॉनिटर, या फिर म्यूजिक आदि के लिए स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Hisense X7 Pro में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। यानी इसे बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं है। चार्ज करके कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15000mAh की बैटरी दी गई है जो इसे लगभग 14 घंटे तक चला सकती है। इसके साथ एक रोलिंग स्टैंड आता है जिसकी मदद से इसको कहीं भी ले जाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।  

Hisense X7 Pro Price

Hisense X7 Pro की कीमत 5798 युआन (लगभग 75,000 रुपये) है। इसे JD.com से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। डिस्प्ले को कंपनी ने कई तरह के कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें क्लाउड मिस्ट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्प्राउट ग्रीन, ऑरोरा पर्पल, पीच पिंक आदि कलर ऑप्शंस शामिल हैं। 

Hisense X7 Pro Specifications

Hisense X7 Pro 27 इंच बड़ा डिस्प्ले डिवाइस है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पोर्टेबल है और एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। यह स्क्रीन एक स्मार्ट TV, लर्निंग डिवाइस, फिटनेस मिरर, कराओके, डिस्प्ले मॉनिटर, या फिर म्यूजिक आदि के लिए स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका आई केयर डिजाइन एंटी ग्लेयर फीचर से लैस है जो आंखों पर जोर नहीं पड़ने देता है। 

Advertisement

Hisense X7 Pro में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। यानी इसे बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं है। चार्ज करके कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15000mAh की बैटरी दी गई है जो इसे लगभग 14 घंटे तक चला सकती है। इसके साथ एक रोलिंग स्टैंड आता है जिसकी मदद से इसको कहीं भी ले जाया जा सकता है। यानी कि इसको बिजली सॉकेट में प्लग करने की जरूरत नहीं है। 

डिस्प्ले में ऑक्टाकोर चिपसेट मिलता है। यह 8 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कई तरह के AI फीचर्स इसमें दिए गए हैं। इसे गेमिंग कंसोल के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज के साथ यह कास्ट भी किया जा सकता है। इसमें इंटरेक्टिव ट्रेनिंग कंटेंट का सपोर्ट है और यह फिटनेस मिरर की तरह भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 

Advertisement

कंपनी ने इसमें स्पेशलाइज्ड साउंड मोड दिए हैं और कराओके ट्यूनिंग भी मिलती है जिससे कि इसे घर में सिंगिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस के डाइमेंशन 630 × 430 × 1326 mm हैं और वजन 16.7 किलोग्राम है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.