85 इंच तक बड़े साइज में Hisense S59 स्मार्ट TV हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

साउंड के लिए टीवी में दो बिल्ट-इन स्पीकर हैं जो कि 2.1 चैनल सेटअप में आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 10:22 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्ट टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है।
  • इनमें 130 प्रतिशत कलर गेमट कवरेज दी गई है।
  • डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Hisense S59 स्मार्ट टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: tvsbook

Hisense ने अपनी नई टीवी सीरीज Hisense S59 को लॉन्च किया है। इसमें 65 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज के टीवी कंपनी ने पेश किए हैं। इनमें इंटेलिजेंट मोशन डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि टीवी बैलेंस्ड पिक्चर आउटपुट देता है। स्मार्ट टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। इनमें 130 प्रतिशत कलर गेमट कवरेज दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इस सीरीज में मिलने वाले टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशंस। 

Hisense S59 TV price

Hisense S59 सीरीज में कंपनी ने 65, 75, और 85 इंच के टीवी लॉन्च (via) किए हैं। Hisense S59 सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,500 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत 3,999 युआन (लगभग 47,000 रुपये), और 85 इंच मॉडल की कीमत 5549 युआन (लगभग 65,500 रुपये) मेंशन की गई है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट के ग्लोबल लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। टीवी को चीन में JD.com से खरीदा जा सकता है। संभावना है कि कंपनी अन्य मार्केट्स में भी इसे लॉन्च कर सकती है। 
 

Hisense S59 TV specifications

Hisense S59 स्मार्ट टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। डिस्प्ले डिवाइस 130 प्रतिशत कलर गेमट कवरेज देती है। इसमें 1.06 डेल्टा ई सपोर्ट दिया गया है। टीवी में कंपनी ने AI इंटेलिजेंट फार-फील्ड वॉयस कंट्रोल भी दिया है। यह कई तरह की भाषाओं की पहचान कर उन्हें समझ सकता है। टीवी में 4 जीबी रैम दी गई है और 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। 

साउंड के लिए टीवी में दो बिल्ट-इन स्पीकर हैं जो कि 2.1 चैनल सेटअप में आते हैं। इनकी कुल पावर आउटपुट 60W बताई गई है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट हैं। इसमें Coaxial, Antenna, USB-A 3.0 और USB-A 2.0 सपोर्ट भी है। कंपनी के अनुसार, इसमें RJ45 नेटवर्क पोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.