65 और 75 इंच डिस्प्ले में Hisense Mural TV R8 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Hisense Mural TV R8 के 65 इंच मॉडल की चीन कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,16,910 रुपये) और 75 इंच मॉडल की कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,51,991 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Hisense Mural TV R8 के 65 इंच मॉडल की कीमत 9,999 युआन है।
  • Hisense Mural TV R8 साउंड क्लियरिटी और दमदार साउंड प्रदान करता है।
  • Hisense Mural TV R8 में 65 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Hisense Mural TV R8 में 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने चीनी बाजार में Hisense Mural TV R8 लॉन्च कर दिया है। नया Hisense TV 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। TV R8 37.4 मिमी अल्ट्रा-थिन बॉडी और वॉल माउंटिंग के साथ आता है। यहां हम आपको Hisense Mural TV R8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense Mural TV R8 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Hisense Mural TV R8 के 65 इंच मॉडल की चीन कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,16,910 रुपये) और 75 इंच मॉडल की कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,51,991 रुपये) है। TV R8 देशभर में रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस समय Hisense Mural TV R8 की कोई ग्लोबल उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है। 


Hisense Mural TV R8 के फीचर्स


Hisense Mural TV R8 में 65 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Hisense Mural TV R8 95% DCI-P3 कलर गेमुट ​​​​प्रदान करता है और इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर है। इसके अलावा एक असली पेंटिंग डिस्प्ले एल्गोरिदम है। सेल्फ डेवलप एल्गोरिदम रियलिस्टिक टेक्स्चर और फुल कलर के साथ आता है। ऑप्टिमल एंबिएंट लाइट परफॉर्मेंस के लिए टीवी एक हाई फॉग, लो-रिफ्लेक्टिव, मैट टेक्स्चर स्क्रीन का इस्तेमाल करता है। Mural TV R8 में U+ सुपर इमेज क्वालिटी इंजन और एडवांस ULED X इमेज क्वालिटी सेंसिंग टेक्नोलॉजी है।

साउंड सिस्टम के मामले में Hisense Mural TV R8 साउंड क्लियरिटी और दमदार साउंड प्रदान करता है। स्मार्ट टीवी में 10 साउंड यूनिट के साथ 72W साउंड आउटपुट है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 2.7-लीटर बड़ा साउंड कैविटी वॉल्यूम है। यह मॉडल Hisense TV ULED की यूनिक सीक्रेट की से भी लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  2. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  4. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  5. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  6. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  7. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  8. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  9. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  10. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.