100 इंच बड़ा Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV लॉन्च, 144Hz 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV में Xinchip AI पिक्चर क्वालिटी चिप का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2024 11:13 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 2592 Mini LED पार्टीशन हैं।
  • इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • टीवी में 4 जीबी रैम मिलती है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV में Xinchip AI पिक्चर क्वालिटी चिप का इस्तेमाल किया गया है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने नई स्मार्ट TV सीरीज E8N Pro को लॉन्च किया है जिसमें कंपनी ने Mini LED TV की नई रेंज उतारी है। ये टीवी 100 इंच तक बड़े साइज के डिस्प्ले में लॉन्च किए गए हैं। मॉडल 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, और 100 इंच में उपलब्ध हैं। टीवी में 2592 Mini LED पार्टीशन हैं। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स। 
 

Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV price

Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV की कीमत 7099 युआन (लगभग 81,800 रुपये) से शुरू है। टीवी का शुरुआती मॉडल 65 इंच साइज में आता है। टॉप मॉडल 100 इंच साइज में आता है जिसकी कीमत 22999 युआन (लगभग 2,65,000 रुपये) है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV specifications

Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV में Xinchip AI पिक्चर क्वालिटी चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह चिप AI की मदद से पिक्चर क्वालिटी को बेहतर तरीके से पेश करती है। इसके अलावा इसका AI फीचर डीप नॉइज रिडक्शन, मोशन क्लियरिटी, एम्बियंट लाइट एडेप्शन की मदद से पिक्चर को हर संभव तरीके से अपस्केल कर सकता है। जिससे कि कंटेंट में लाइट बैलेंस, कलर बैलेंस, और क्लियरिटी पूरी तरह से बनी रहती है। 

इसके 100 इंच मॉडल में 2592 Mini LED पार्टिशन दिए गए हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। मोशन क्लियरिटी के लिए टीवी 288Hz रेट को सपोर्ट कर सकता है। इससे गेमिंग आदि में देखने वाले को बेहतर अनुभव मिलता है। टीवी में XDR Pro टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो इसकी ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी को बेहतर बनाता है। टीवी में 5000 निट्स की ब्राइटनेस होने की बात कही गई है। यह 95% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें स्पेशल Dolby गेमिंग, GAME MEMC, और FreeSync Premium का सपोर्ट है। टीवी में 4 जीबी रैम मिलती है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।  
Advertisement

पोर्ट्स की बात करें तो इसमें डुअल HDMI 2.1 इंटरफेस है और फोर-वे HDMI डिवाइस कंट्रोल लिंकेज है। ऑडियो के लिए टीवी में 2.1.2 सिनेमा ग्रेड सराउंड साउंड है जिसके लिए इसमें 9 बड़े स्पीकर दिए गए हैं। और 25W सुपर डीप सबवूफर है। इसके अलावा Dolby Vision, Dolby Atmos, और Hi-Sound Pro ऑडियो इंजन फीचर भी इसमें है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.