Google का नया स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 4,499 रुपये

Google Nest Mini Smart Speaker: गूगल ने भारत में अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। जानें कहां होगी बिक्री और खासियत।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Google Nest Mini की बिक्री होगी Flipkart पर
  • Google Nest Mini Price in India है 4,499 रुपये
  • Google’s Home Mini की भारत में कीमत 2,999 रुपये

Google Nest Mini Smart Speaker: गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च

Google Nest Mini Smart Speaker: गूगल ने भारत में अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को अक्टूबर में  Pixel 4 Series के साथ उतारा गया था और अब इस डिवाइस को भारत में लॉन्च कर गिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Google के इस लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी और इसकी कीमत 4,499 रुपये है। दो साल पहले लॉन्च हुए Google Home Mini का अपग्रेड वर्जन है गूगल का यह नया स्मार्ट स्पीकर और वादा किया गया है कि यह बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ आता है।
 

Google Nest Mini Features

गूगल होम मिनी की तुलना में गूगल नेस्ट मिनी फीचर्स की बात करें तो डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जैसे कि वॉल-माउंटिंग के लिए हूक और नया पावर कनेक्टर पोर्ट और कैबल शामिल है। बाकी डिजाइन समान है, टॉप कवर फैब्रिक के नीचे माइक्रोफोन स्लाइडर स्विच और लाइट हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस डिवाइस को ग्लोबली अगस्त माह में लॉन्च किया गया था।

Google का दावा है कि नेस्ट मिनी डिवाइस में अलग से मशीन लर्निंग चिप का इस्तेमाल हुआ है जिस वज़ह से यह बेहतर साउंड और तेज़ परफॉर्म करती है। भारत में गूगल के यह स्मार्ट स्पीकर दो कलर वेरिएंट में मिलेंगे, चॉक और चारकोल। साथ ही यह YouTube Music, Spotify, Gaana, JioSaavn और Wynk Music म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस सपोर्ट करता है।

Google Nest Mini Price in India की बात करें तो इसका दाम भारत में 4,499 रुपये तय किया गया है। याद करा दें कि गूगल होम मिनी को भी इसी दाम में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। लेकिन अब Google Home Mini की भारत में कीमत 2,999 रुपये है।
 
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Wall mountable
  • Louder than the Google Home Mini
  • Good voice recognition
  • Bad
  • Average audio quality
  • Sounds shrill at high volumes
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Nest Mini

Color

Chalk, Charcoal

Touchpad

नहीं

Display included

नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.