5300mAh बैटरी, 3GB रैम, Snapdragon 660 SoC के साथ FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर लॉन्च, जानें कीमत

FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 08:36 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट दिया गया है।
  • यह एंड्रॉयड 10 OS के साथ आता है।
  • इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ वायर्ड कनेक्टिविटी भी दी गई है।

FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है।

एक जमाना था जब लोग वॉकमैन में कैसेट लगाकर म्यूजिक सुन पाते थे। फियो इसी तरह के दिखने वाले डिजिटल ऑडियो प्लेयर बनाती है जिसमें कंपनी ने अपना अगला मॉडल पेश किया है। FiiO की ओर से M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर लॉन्च किया गया है। यह पोर्टेबल ऑडियो प्लेयर में कंपनी की अगली पेशकश है जो M11 सीरीज में अगला मॉडल है। इसमें Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 10 OS के साथ आता है। इसमें 5,300mAh बैटरी जिसके लिए लम्बे समय तक ऑडियो बैकअप देने की बात कही गई है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ वायर्ड कनेक्टिविटी भी दी गई है। डिवाइस Apple AirPlay और DLNA को भी सपोर्ट करता है। 
 

FiiO M11S Digital Audio Player की कीमत, उपलब्धता

FiiO M11S की कीमत 499 डॉलर (लगभग 40,500 रुपये है)। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। कुछ मार्केट्स में यह ऑडियो प्लेयर पहले से ही सेल पर चल रहा है। 
 

FiiO M11S Digital Audio Player के स्पेसिफिकेशंस

FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर में 5 इंच डिस्प्ले है। इसमें 1,280 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 10 OS के साथ आता है। इसका वजन 271g बताया गया है। डाइमेंशन 125.2 x 74 x 18.5mm हैं। FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है। जैसा कि पहले बताया गया है। यह 5,300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके लिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 14 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। म्यूजिक प्ले के लिए डिवाइस में 2.5mm, 4.4mm और 3.5mm जैक का सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ के लिए इसमें aptX HD/ LDAC/ LDHC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। 

FiiO M11S के अन्य खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑडियो प्ले के लिए Tidal दिया गया है। साथ में यह Apple AirPlay और DLNA के लिए भी सपोर्टिव है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ वायर्ड कनेक्टिविटी भी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  2. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  5. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  6. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  7. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  8. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  9. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  10. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.