Blaupunkt ने भारत में Atomik Knightz 25K Boombox लॉन्च किया है। इसमें 120W ऑडियो आउटपुट, वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन और IPX6 रेटिंग मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।
Blaupunkt Atomik Knightz 25K Boombox की कीमत ₹14,990 है
Photo Credit: Blaupunkt
Blaupunkt ने भारत में नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K लॉन्च किया है। यह Boombox 120W के दमदार साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें दो 3-इंच के फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक अलग 4-इंच का Woofer दिया गया है। कंपनी ने इसे घर की पार्टियों और आउटडोर म्यूजिक सेशन को ध्यान में रखकर पेश किया है। इसकी एक खास बात वायरलेस Karaoke सपोर्ट है। स्पीकर के साथ वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे यूजर्स गाने चलाने के साथ खुद भी गा सकते हैं।
Blaupunkt Atomik Knightz 25K की भारत में कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह स्पीकर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
इस Boombox में 120W का कुल ऑडियो आउटपुट मिलता है। इसके लिए दो 3-इंच के फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक 4-इंच का अलग Woofer दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप साफ वोकल्स और डीप बास देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें मिलने वाला वायरलेस माइक्रोफोन Karaoke के शौकीनों के काम आएगा। इसके लिए अलग से माइक कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
Blaupunkt Atomik Knightz 25K में Party Aura Lights दी गई हैं, जिनमें कई लाइटिंग मोड मिलते हैं। इनकी मदद से म्यूजिक के साथ पार्टी का माहौल भी बनाया जा सकता है। स्पीकर के ऊपर बड़ा कैरी हैंडल दिया गया है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा।
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप वॉल्यूम, लाइटिंग इफेक्ट और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा। पानी से बचाव के लिए इसमें IPX6 रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।