अमेज़न प्राइम वीडियो भारत में लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 10:52 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न प्राइम वीडियो कंपनी की वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग सेवा है
  • अमेज़न ने अपने प्राइम वीडियो ऐप को भारत में उपलब्ध करा दिया है
  • अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा आपको 41.50 रुपये प्रति महीने के दर से मिल जाएगी
जुलाई महीने में जब भारत में अमेज़न प्राइम सेवा की शुरुआत हुई तब से ही कई लोग अमेज़न प्राइम वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बता दें कि अमेज़न प्राइम वीडियो कंपनी की वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग सेवा है। अब अमेज़न ने अपने प्राइम वीडियो ऐप को भारत में उपलब्ध करा दिया है। इसके एंड्रॉयड और आईओएस ऐप उपलब्ध कराए गए हैं। अगर आप अमेज़न प्राइम के सब्सक्राइबर हैं तो इस ऐप को इस्तेमाल कर पाएंगे।

अगर आप एंड्रॉयड ओएस पर हैं। और पहले से ही अमेज़न ऐप को इंस्टॉल करके साइन अप कर चुके हैं तो अमेज़न वीडियो ऐप के लिए साइनअप करने की ज़रूरत भी नहीं है। आप ऐप को इंस्टॉल करें और वीडियो देखना शुरू करें। कंपनी ने कभी इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन यह पहले से ही साफ था कि अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के अंदर ही आता है। ऐसे में अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा भारत की सबसे सस्ती वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा बन गई है।
Advertisement

अभी आप प्राइम की 1 साल की सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में ले सकते हैं। वैसे, इसकी कीमत 999 रुपये है लेकिन यह साफ नहीं है कि इसे कब से लागू किया जाएगा। मौज़ूदा दर के हिसाब से अमेज़न प्राइम वीडियो सेवा आपको 41.50 रुपये प्रति महीने के दर से मिल जाएगी। अगर 999 रुपये वाली कीमत भी लागू कर दी जाए तो यह वीडियो सेवा आपको 83.25 रुपये के दर से मिलेगी। यह कीमत नेटफ्लिक्स से बेहद ही कम है जिसकी मासिक कीमत 650 रुपये है। हॉटस्टार के लिए भी आपको हर महीने 190 रुपये प्रति महीने देने पड़ते हैं।

ऐसा लगता है कि अमेज़न स्थानीय कंटेंट का भी खास ख्याल रख रही है। खबरें तो ऐसी भी हैं कि अमेज़न ने आईपीएल की स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए आवेदन दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई भारतीय प्रोडक्शन हाउस के साथ कंटेंट के लिए समझौता भी किया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.