Xbox गेम पास को आज से मिलेंगे 12 नए गेम, प्‍लेयर्स के लिए ये रही पूरी लिस्‍ट

रोस्टर में जोड़े जाने वाले सभी 12 गेम Xbox Series S/ X और Xbox One कंसोल पर खेले जा सकेंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Xbox गेम पास दिसंबर महीने के अपने रोस्टर में 12 गेम जोड़ेगा
  • वहीं, 7 गेम्‍स 15 दिसंबर को गेम पास रोस्टर से हट जाएंगे
  • यूजर्स के पास छूट के साथ इन्‍हें खरीदने का मौका है

इंडिया में Xbox गेम पास की पीसी और कंसोल पर कॉस्‍ट 489 रुपये प्रति माह है

Xbox गेम पास दिसंबर महीने के अपने रोस्टर में 12 गेम जोड़ेगा। Microsoft ने ऐलान किया है कि इन 12 गेम्‍स में से कई गेम Android डिवाइसेज और पीसी पर मौजूद क्लाउड गेमिंग सर्विस पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को तीन गेम के लिए DLCs और अपडेट मिलेंगे, जबकि चार अन्य गेम्स को एक्सबॉक्स गेम पास अल्टीमेट सब्सक्रिप्शन के साथ फायदा मिलेगा। वहीं, 7 गेम्‍स 15 दिसंबर को गेम पास रोस्टर से हट जाएंगे। यूजर्स के पास इन्‍हें खरीदने का मौका है। 

Xbox गेम पास आज से अपने कलेक्‍शन में DLC और अपडेट के साथ 12 नए गेम शामिल करेगा। गौरतलब है कि  Xbox क्लाउड गेमिंग सर्विस का इस्‍तेमाल करके कई गेम खेले जा सकेंगे। ID@Xbox इनिशिएटिव के तहत गेम पास को 9 नए इंडी गेम मिलेंगे।

जैसा कि बताया जा चुका है, इनमें से कुछ गेम विंडोज पीसी पर खेलने के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि रोस्टर में जोड़े जाने वाले सभी 12 गेम Xbox Series S/ X और Xbox One कंसोल पर खेले जा सकेंगे। एक्सबॉक्स गेम पास अल्टीमेट के सब्सक्राइबर्स को चार गेम- हेलो इनफिनिट (8 दिसंबर) के साथ-साथ डंटलेस, एपेक्स लीजेंड्स और वर्ल्ड ऑफ वॉरशिप: लीजेंड्स (2 दिसंबर) के लिए फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को एज ऑफ एम्पायर III : डेफिनिटिव एडिशन, माइनक्राफ्ट और सी ऑफ थीव्स के लिए DLCs और अपडेट दिए जाएंगे।

Xbox गेम पास दिसंबर-2021 के गेम्स

हम आपके लिए उन गेम्‍स की पूरी लिस्‍ट लाए हैं, जो आज से Xbox गेम पास कस्‍टमर के लिए मौजूद हो जाएंगे। इंडिया में Xbox गेम पास की पीसी और कंसोल पर कॉस्‍ट 489 रुपये प्रति माह है, जबकि Xbox गेम पास अल्टीमेट (जिसमें ईए प्ले, एक्सबॉक्स लाइव गोल्ड उर्फ एक्सबॉक्स नेटवर्क और सिलेक्‍टेड मार्केट्स में गेम स्ट्रीमिंग भी शामिल है) 699 रुपये प्रति माह में लिया जा सकता है।

2 दिसंबर को आ रहे गेम्‍स

  • एएनवीएल - कंसोल और पीसी (डे वन एक्‍सेस)
  • आर्कवाले - क्लाउड, कंसोल और पीसी (डे वन एक्‍सेस)
  • फाइनल फैंटेसी XIII-2 - कंसोल और पीसी
  • लॉन मोविंग सिम्‍युलेटर - क्लाउड, कंसोल और पीसी
  • रबर बैंडिट्स - क्लाउड, कंसोल और पीसी (डे वन एक्‍सेस)
  • Stardew Valley - क्लाउड, कंसोल और PC
  • वॉरहैमर 40,000: बैटलसेलेक्टर —क्लाउड, कंसोल और पीसी

दिसंबर 7 को आ रहा गेम 

 
  • स्‍पेस वारलॉर्ड ऑर्गन ट्रेडिंग सिम्‍युलेटर - क्‍लाउड, कंसोल और पीसी (डे वन एक्‍सेस)

दिसंबर 8 को आ रहा गेम 

 
  • हेलो इनफिनिटी - क्लाउड, कंसोल और पीसी (डे वन एक्‍सेस)

दिसंबर 9 को आ रहा गेम 

 
  • वन पीस प्राइवेट वॉरियर्स 4 - क्‍लाउड, कंसोल और पीसी

दिसंबर 14 को आ रहे गेम 

 
  • एलियंस: फायरटीम एलीट - क्लाउड, कंसोल और पीसी
  • अमंग अस - कंसोल

हमेशा की तरह, कई गेम्‍स Xbox गेम पास रोस्टर से हट जाएंगे। 15 दिसंबर को करीब सात गेम, गेम पास से हमेशा के लिए हट जाएंगे। जो प्‍लेयर्स इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, वह 20 प्रत‍िशत की छूट के साथ गेम्‍स को खरीद सकते हैं। ये गेम हैं-
  • बीहोल्‍डर - क्लाउड और कंसोल
  • द डार्क पिक्चर्स: मैन ऑफ मेडन - क्लाउड, कंसोल और पीसी
  • गुआकामेली! 2 - क्लाउड, कंसोल और पीसी
  • विल्मोट्स वेयरहाउस - क्लाउड, कंसोल और पीसी
  • अनटू द एंड - क्लाउड, कंसोल और पीसी
  • यूका-लेले एंड द इम्‍पॉसिबल लेर - क्लाउड, कंसोल और पीसी
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.