World Cricket Championship 3 मोबाइल गेम अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध

निर्माता Nextwave Multimedia ने WWC 3 को ऐप स्टोर्स पर लाइव करने से पहले इसकी बीटा टेस्टिंग तीन स्तर पर की है। कंपनी का दावा है कि बीटा टेस्टिंग में लगभग 4 मिलियन से भी ज्यादा प्लेयर्स ने रोज़ाना 49 मिनिट्स भाग लिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 18:47 IST
ख़ास बातें
  • World Cricket Championship 2 ने आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज जीता था
  • WCC 3 गेम Player Name Presets, Hot Events जैसे फीचर्स लेकर आया है
  • ऐप में इन-ऐप खरीद भी उपलब्ध है
World Cricket Championship 3 एक मल्टीप्लेयर क्रिकेट गेम है, जो कि अब Google Play और App Store पर लाइव हो चुका है। यह लेटेस्ट एडिशन गेम में नए फीचर्स और एनिमेशन लेकर आया है। निर्माता Nextwave Multimedia ने WWC 3 को ऐप स्टोर्स पर लाइव करने से पहले इसकी बीटा टेस्टिंग तीन स्तर पर की है। कंपनी का दावा है कि बीटा टेस्टिंग में लगभग 4 मिलियन से भी ज्यादा प्लेयर्स ने रोज़ाना 49 मिनिट्स भाग लिया है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद फ्रैंचाइज़ी ने डाउनलोड में उतार-चढ़ाव महसूस किया और वर्तमान समय में इस गेम के 143 मिलियन डाउनलोड हैं।

World Cricket Championship 3 उर्फ WCC 3 बीटा लेवल से बाहर आ गया है और इसे Google Play और App Store पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस ऐप में इन-ऐप खरीद भी उपलब्ध है, ताकि यूज़र्स अलग-अलग मोड्स में गेम खेल सकें। यूज़र को खेलने के लिए रजिस्टर कराने की जरूरत पड़ेगी। मोबाइल क्रिकेट गेम स्टेडियम में क्रिकेट मैच का रीअलिस्टिक विजुअल प्रदान करता है। इसके अलावा आपको कमेंटेटर के रूप में आकाश चोपड़ा और मैथ्यू हेडन की आवाज़ सुनाई देगी। गेम के पिछले वर्ज़न World Cricket Championship 2 ने गेमिंग कैटेगरी में कुल 74 प्रतिशत वोट के साथ आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज जीता था।  

वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 3 गेम नए कंट्रोल, एनिमेशन, एथलीट और प्रोफेशनल क्रिकेटर के रियल-टाइम मोशन, एडवांस एआई, वुमेन क्रिकेट मोड, 400 से ज्यादा टूर्नामेंट काम्प्रिहेन्सिव करियर मोड, इंटरनेशनल लीग आदि फीचर लेकर आया है। यूज़र्स के पास मोड तक पहुंचने के लिए कॉइन होने चाहिए और उन्हें एड्स देखकर या गेम में आगे बढ़कर प्राप्त होंगे।

वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 3 के लेटेस्ट एडिशन में नया Player Name Presets फीचर जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें Hot Events game मोड आपको दुनियाभर के प्लेयर्स के साथ लाइव इवेंट में भाग लेने की इज़ाजत देगा। इसमें केवल एक फ्री इनवाइट पर-प्लेयर मिलेगा, यदि यूज़र्स चाहें तो वह ज्यादा इवाइट्स को खरीद भी सकते हैं। साथ ही इसमें नया World tour mode भी जुड़ा है, जो कि आपका फेस-ऑफ दूसरे देशों से कराता है। इसमें आपको रिवॉर्ड्स में किट्स आदि प्राप्त होते हैं। जैसे कि हमने बताया इसमें फ्रेश Women's cricket mode भी पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  3. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  4. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  5. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.