PUBG Mobile प्लेयर्स के पास Battlegrounds Mobile India में डेटा ट्रांसफर करने का आज आखिरी दिन

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 6 जुलाई के लिए निर्धारित मेंटेनेंस का इन डेटा ट्रांस्फर मुद्दों से कोई लेना-देना है या नहीं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India की डेटा ट्रांस्फर सर्विस 6 जुलाई से होगी बंद
  • मेंटेनेंस के लिए अस्थाई रूप से होगी बंद
  • Krafton ने फिलहाल कारण नहीं बताया

Battlegrounds Mobile India डेटा सर्विस PUBG Mobile के अकाउंट को नए गेम में ट्रांस्फर करने की अनुमति देता है


Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स को अपने डेटा को PUBG Mobile से नए गेम में ट्रांस्फर करने की मौका देता है, लेकिन यह फीचर अस्थायी रूप से 6 जुलाई से बंद हो जाएगा। Krafton द्वारा विकसित यह गेम पिछले महीने Android डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो गया था। प्लेयर्स को यह जानकर काफी खुशी हुई थी कि वे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को अपने पुराना डेटा साथ खेलना जारी रख सकते हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में PUBG Mobile को बैन कर दिया गया था।
Advertisement

दक्षिण कोरियाई डेवलपर Krafton ने आधिकारिक Battlegrounds Mobile India वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए साझा किया कि है कि डेटा ट्रांसफर सर्विस 6 जुलाई से अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद हो जाएगी। डेवलपर का कहना है कि सर्विस में कुछ मेंटेनेंस की जरूरत है और इसलिए प्लेयर्स 6 जुलाई से अपने डेटा को PUBG Mobile से Battlegrounds Mobile India में ट्रांस्फर नहीं कर पाएंगे।

डेटा ट्रांसफर सर्विस वर्तमान में सक्रिय है और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स को उनके पबजी मोबाइल के अकाउंट और अधिकांश कंटेंट जैसे कि अचीवमेंट्स, इंवेंट्री, रैंक, स्किन आदि को ट्रांस्फर करने की अनुमति देता है। यह Krafton को भारत और सिंगापुर में सर्वर पर भारतीय प्लेयर्स के व्यक्तिगत डेटा को स्टोर करने की अनुमति देता है।
Advertisement

हाल ही में, यह फीचर विवाद में तब आया, जब यह देखा गया कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया डेटा को चीन, हांगकांग, यूएस और मॉस्को में सर्वर पर भेज रहा था। एक बयान में, क्राफ्टॉन ने स्पष्ट किया कि वह डेटा हैंडलिंग पर हालिया चिंताओं से अवगत है और कंपनी ने चीनी सर्वरों को डेटा साझाकरण से हटाने के लिए एक छोटा अपडेट भी रिलीज़ किया गया था। Krafton ने यह भी कहा कि गेम में कुछ स्पेशल फीचर्स के बेनिफिट के लिए डेटा को थर्ड पार्टी के साथ साझा किया जाता है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 6 जुलाई के लिए निर्धारित मेंटेनेंस का इन डेटा ट्रांस्फर मुद्दों से कोई लेना-देना है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.