GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्

GTA Online के नए अपडेट में GTA+ मेंबर्स को फ्री पुलिस कार और कई बोनस रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 18:46 IST
ख़ास बातें
  • GTA+ मेंबर्स को फ्री में मिल रही Bravado पुलिस कार
  • Dispatch Work पर 3X तक GTA$ और RP रिवॉर्ड्स
  • नए अपडेट में कई बोनस, डिस्काउंट और फ्री आइटम्स शामिल

GTA Online में मिलने वाली Bravado Buffalo STX Pursuit पुलिस कार

Photo Credit: Rockstar Games

GTA Online में इस महीने एक नया अपडेट आया है, जिसमें प्लेयर्स के लिए कई नए रिवॉर्ड्स, बोनस और लिमिटेड-टाइम कंटेंट जोड़ा गया है। खास बात यह है कि GTA+ मेंबर्स को Bravado Buffalo STX Pursuit नाम का नया पुलिस व्हीकल फ्री में दिया जा रहा है। यह व्हीकल 9 अप्रैल से सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा, जो बाकी प्लेयर्स के लिए रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले मिलेगा। GTA+ मेंबर्स, खासकर PlayStation 5 और Xbox Series X|S यूजर्स, 20 अप्रैल तक Games Library के जरिए NBA 2K26 को भी एक्सेस कर सकते हैं।

GTA+ मेंबर्स इस Bravado Buffalo STX Pursuit व्हीकल को इन-गेम The Vinewood Car Club या Warstock Cache & Carry स्टोर के जरिए क्लेम कर सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए है और बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के दिया जा रहा है।

Advertisement

इस अपडेट में लॉ एन्फोर्समेंट एक्टिविटीज से जुड़े कई बोनस भी जोड़े गए हैं। Dispatch Work करने पर प्लेयर्स को 50% एक्स्ट्रा GTA$ और RP मिलेगा, जो 2 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच बढ़कर 3 गुना तक हो सकता है। इसके अलावा Bail Office प्रॉपर्टीज और उनके अपग्रेड्स पर 50% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

अपडेट के तहत प्लेयर्स को कुछ नए कॉस्मेटिक आइटम्स भी मिलेंगे, जैसे Light Green Pearl Chameleon Paint और Bigness क्लोदिंग सेट, जो GTA+ मेंबर्स के लिए फ्री हैं। इसके अलावा इन-गेम स्टोर्स पर एमो और बॉडी आर्मर पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है।

Bail Office मिशन्स, जिनमें Standard और Most Wanted टारगेट शामिल हैं, पूरे महीने डबल GTA$ और RP देंगे। वहीं Madrazo Hits मिशन्स और Wildlife Photography एक्टिविटीज पर भी 2X रिवॉर्ड्स मिलेंगे, जो 8 अप्रैल तक 4X तक बढ़ सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.