Google ने Gemini 4 Neon AI मॉडल की मदद से Neon Scramble नाम का 3D गेम तैयार किया है। इसमें Google Maps के पीले Pegman कैरेक्टर को टोक्यो की सड़कों पर दौड़ाना होगा। गेम में असली OpenStreetMap डेटा का इस्तेमाल किया गया है।
Google के Neon Scramble गेम में Pegman टोक्यो की सड़कों पर ट्रैफिक से बचकर दौड़ता है
Google ने AI की मदद से एक नया 3D गेम तैयार किया है, जिसमें खिलाड़ी को Google Maps के मशहूर पीले कैरेक्टर Pegman को टोक्यो की सड़कों पर दौड़ाना होगा। इस गेम का नाम Neon Scramble है। इसमें टोक्यो के Shibuya Scramble Crossing से रेस शुरू होती है और खिलाड़ी को ट्रैफिक व दूसरी बाधाओं से बचते हुए Google की बिल्डिंग तक पहुंचना होता है। इस गेम को बनाने के लिए Google के Gemini 4 Neon AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी खास बात यह है कि गेम की दुनिया तैयार करने के लिए असली OpenStreetMap डेटा का इस्तेमाल हुआ है।
Neon Scramble की सबसे खास बात इसका 3D मैप है। Google के मुताबिक, Gemini 4 Neon की मदद से करीब 10 लाख टोकन के OpenStreetMap डेटा को एक खेलने योग्य आर्केड मैप में बदला गया है। इसमें टोक्यो की 654 सड़कें, 70 रेलवे लाइनें और 280 इमारतों के फुटप्रिंट शामिल हैं। यानी गेम में दिखाई देने वाला शहर असली लोकेशन के मैप डेटा पर आधारित है। इसमें कस्टम Web Audio का इस्तेमाल भी किया गया है।
Neon Scramble में खिलाड़ी को Google Maps के पीले Pegman कैरेक्टर को कंट्रोल करना होता है। इसका लक्ष्य Shibuya Scramble Crossing से दौड़ शुरू करके Google की बिल्डिंग तक पहुंचना है। रास्ते में सड़क पर चलती कारों और दूसरी बाधाओं से बचना होगा। गेम में तेज रफ्तार से दौड़ने, बाधाओं के नीचे स्लाइड करने और ट्रैफिक के बीच से निकलने जैसे एक्शन देखने को मिलते हैं।
Race @GoogleMaps Pegman through Tokyo's Shibuya Scramble Crossing to reach the Google building 🏃 Built with Gemini 4 Neon, this 3D runner turns nearly 1M tokens of real OpenStreetMap data (654 roads, 70 rail lines, and 280 building footprints) into a playable arcade map with custom Web Audio.
— Google (@Google) November 19, 2026इसमें Score, Speed और Combo जैसे इंडिकेटर दिए गए हैं। इसके अलावा Near Miss के जरिए किसी बाधा या गाड़ी के बेहद करीब से निकलने पर भी पॉइंट मिलते हैं। गेम के इंटरफेस में Auto-Pilot और Photo Mode के ऑप्शन भी दिए गए हैं। Google के पोस्ट के मुताबिक, इस 3D रनर गेम को Gemini 4 Neon की मदद से तैयार किया गया है। इसमें AI का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मैप डेटा को गेम की दुनिया में बदलने के लिए किया गया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।