लॉन्च से एक महीना पहले लीक हुई FIFA 23

इस गेम के अल्टीमेट एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर देने वालों को एक प्रीलोड विकल्प प्राप्त हुआ है। इससे वे पूरी गेम और इसके रोस्टर को देख सकते हैं

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 16:07 IST
ख़ास बातें
  • इससे प्लेयर्स इससे वे पूरी गेम और इसके रोस्टर को देख सकते हैं
  • एक यूजर ने इसकी स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी थी
  • इस गलती से फुटबॉल के वास्तविक सेगमेंट पर भी असर पड़ा है

प्लेयर्स को Xbox कंसोल और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसे खेलने का मौका मिला है

गेमिंग को पसंद करने वाले अगले महीने लॉन्च होने वाली FIFA 23 के अल्टीमेट एडिशन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह गेम लॉन्च से एक महीना पहले ही लीक हो गई है। इस गेम के अल्टीमेट एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर देने वालों को एक प्रीलोड विकल्प प्राप्त हुआ है। इससे वे पूरी गेम और इसके रोस्टर को देख सकते हैं। 

EA Sports ने गलती से अपनी FIFA फ्रेंचाइज में इसकी एंट्री कर दी है। इससे प्लेयर्स को Xbox कंसोल और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसे खेलने का मौका मिला है। प्री-ऑर्डर से गेम के सितंबर के अंत में लॉन्च से तीन दिन पहले इसका एक्सेस मिलना था लेकिन इस गलती से यह एक महीना पहले ही उपलब्ध हो गई। गेम के सामने आने के बाद लोगों ने इसके मेन्यू, आगामी किट्स और अल्टीमेट टीम प्लेयर रेटिंग्स के स्क्रीनशॉट पोस्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इसकी स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि, बाद में इस एकाउंट पर बैन लगा दिया गया। हालांकि, स्ट्रीमिंग के क्लिप्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे यह पता चल रहा है कि बैन स्थायी नहीं है। 

VGC ने रिपोर्ट दी है कि FIFA 23 के अल्टीमेट एडिशन का एक हिस्सा बीटा टेस्टिंग के लिए था लेकिन इसे अपडेट करने पर पूरी गेम लीक हो गई। इस गलती से फुटबॉल के वास्तविक सेगमेंट पर भी असर पड़ा है। FIFA 23 से Liverpool FC और Atlético Madrid की आगामी सीजन के लिए लिए किट्स भी लीक हो गई हैं। 

अल्टीमेट टीम में प्लेयर्स का ध्यान तुरंत Cristiano Ronaldo को 81 पेस पर डाउनग्रेड करने पर गया। इसके अलावा लीक से 91 रेटेड प्लेयर्स का भी पता चला है। इनमें Lionel Messi, Kylian Mbappé, Kevin De Bruyne और Robert Lewandowski शामिल हैं। रोनाल्डो को 90 रेटेड ग्रुप में डाला गया है। इसमें Manuel Neuer और Virgil van Dijk जैसे फुटबॉलर मौजूद हैं। इससे पहले भी कुछ लोकप्रिय गेम्स के नए वर्जन लीक हो चुके हैं। इससे इन गेम्स को लेकर प्रमुख जानकारियां लॉन्च से पहले पता चल जाती हैं। गेमिंग फर्म को भी ऐसे लीक से नुकसान उठाना पड़ता है। पिछले कुछ महीनों में स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों का असर गेमिंग सेगमेंट पर भी पड़ा है। इससे गेमिंग फर्मों के रेवेन्यू में कमी आने की भी आशंका है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gaming, FIFA, leak, Streaming, Market, Players, Testing
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.