Fortnite सीज़न 3 का रिलीज़ टला, यह हो सकता है कारण

Fortnite टीम के एक पोस्ट में कंपनी ने यह बयान दिया है कि गेम के सीज़न 2 - चैप्टर 2 को लॉन्च करने की कंपनी की योजना में बदलाव किया गया है और अब चैप्टर 2 - सीज़न 3 को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Fortnite Season 3 को पहले 1 मई को होना था रिलीज़
  • रिलीज़ की तारीख को आगे बढ़ा कर किया गया 4 जून
  • कंपनी ने वादा किया, प्लेयर्स को आने वाले दिनों में मिलेंगे नए कंटेंट

Fortnite Chapter 2 - Season 2 30 अप्रैल को खत्म होने वाला था

Fortnite को बनाने वाली कंपनी Epic Games ने घोषणा की है कि फोर्टनाइट के सीज़न 2 - चैप्टपर 2 को लगभग एक महीने के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। Fortnite Season 3, जिसे 1 मई को रिलीज़ किया जाना था, अब 4 जून को जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स अब मौजूदा सीज़न को 4 जून तक और खेलेंगे। एपिक गेम्स ने इस पर कोई स्पष्टता नहीं दी कि उसने यह फैसला क्यों लिया है, लेकिन कहा है कि मौजूदा सीज़न 2 के लिए बहुत सारा नया कंटेंट आने वाला है।

एपिक गेम्स की वेबसाइट पर Fortnite टीम के एक पोस्ट में कंपनी ने यह बयान दिया है कि गेम के सीज़न 2 - चैप्टर 2 को लॉन्च करने की कंपनी की योजना में बदलाव किया गया है और अब चैप्टर 2 - सीज़न 3 को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने प्लेयर्स को आश्वस्त किया है कि इस सीज़न में अब कई नए कंटेंट जोड़े जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि गेम में नए गेमप्ले, नई चुनौतियां, बोनस एक्सपी जैसे कई अन्य कंटेंट जोड़े जाएंगे।

एपिक गेम्स के सीज़न 2 को आगे बढ़ाने के इस फैसले को लेकर भले ही कंपनी ने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की हो, लेकिन हमें संदेह है कि चल रहे कोरोनावायरस महामारी का इससे कहीं ना कहीं लेना-देना हो सकता है।

यह संभव है कि कंपनी के पास फिलहाल कार्यबल में कमी आ रही हो या ऐसा भी हो सकता है कि यह देरी केवल इसलिए हो, क्योंकि कंपनी सीज़न 2 में नए कंटेंट को जोड़ने का प्लान बनाया हो। वेबसाइट पर पोस्ट में कहा गया है कि Fortnite टीम अपने प्लेयर्स को आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आने वाले सीज़न की जानकारी देते रहेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.