BGMI, Free Fire को टक्कर देने आ रहा है Call of Duty: Warzone Mobile गेम, रजिस्ट्रेशन शुरू

कॉल ऑफ ड्यूटी का एक मोबाइल गेम पहले से ही Android और iOS पर उपलब्ध है, जिसका नाम Call of Duty: Mobile है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Warzone Mobile के Google Play पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं
  • 2023 में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा गेम
  • नया गेम Battlegrounds Mobile India और Garena Free Fire से लेगा टक्कर

लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा किए बिना यह पुष्टि की गई है कि गेम 2023 में लॉन्च किया जाएगा

Call of Duty: Warzone 2.0 इस साल 16 नवंबर को PC और कॉन्सोल पर रिलीज हो रहा है। इसके अलावा, गेम पब्लिशर Activision ने पुष्टि की है कि कॉल ऑफ ड्यूटी: वारजोन का एक मोबाइल वर्जन 2023 में लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए Android पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। Call of Duty: Warzone Mobile में 120 प्लेयर्स को अरीना में छोड़ दिया जाएगा और हर बैटल रोयाल गेम की तरह इसमें प्लेयर्स को आखिरी तक सर्वाइव करना होगा।

Call of Duty: Warzone Mobile के Android के लिए Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू गए हैं। नया कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS के लिए भी रिलीज होगा। लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा किए बिना यह पुष्टि की गई है कि गेम 2023 में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

अपने मूल गेम की तरह, Warzone Mobile में भी प्रत्येक प्ले सेशन में 120 प्लेयर्स को एक मैप में ड्रॉप किया जाएगा। जैसा बैटल रोयाल गेम्स में होता है, प्लेयर्स को गेम के आखिर तक खुद को बचा कर रखना होगा। Activision का कहना है कि वारजोन के दो नए वर्जन के बीच कुछ संबंध होंगे, जैसे कि सोशल फीचर्स (फ्रेंड्स और चैट) और क्रॉस-प्रोग्रेशन, एक शेयर्ड बैटल पास सिस्टम आदि। इसके अलावा, टाइटल में कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स के साथ मोबाइल वर्जन के लिए खास इवेंट्स शामिल होने की उम्मीद है। ब्लॉग से पता चलता है कि मूल गेम का नया Al Mazrah मैप लॉन्च के समय मोबाइल वर्जन में शामिल नहीं होगा।

कॉल ऑफ ड्यूटी का एक मोबाइल गेम पहले से ही Android और iOS पर उपलब्ध है, जिसका नाम Call of Duty: Mobile है। गेम को देश में काफी पसंद किया जा रहा है। गेम Garena Free Fire और Battlegrounds Mobile India को सीधी टक्कर देता है। ऐसे में देखना होगा कि एक और नया COD मोबाइल गेम प्रतियोगिता को कितना बढ़ाता है।
Advertisement

बात करें Call of Duty: Warzone 2.0 की तो इस गेम को PC और कॉन्सोल के लिए 16 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। पिछले वर्जन की तरह, कॉल ऑफ ड्यूटी: वारजोन 2.0 फ्री-टू-प्ले होगा, जिसमें प्लेयर्स अब तक के "सबसे बड़े" बैटल रॉयल मैप में शामिल होंगे। Al Mazrah एक ऐसा मैप होगा, जिसमें तटीय शहर, रेगिस्तान, चट्टानी चोटियां और पूरे शहर का पता लगाने की सुविधा होगी। एक्टिविजन के अनुसार, इस गेम में वाहनों की स्किन को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: शुरू हुआ iPhone 18 लॉन्च इवेंट, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट्स
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.