Call of Duty: Vanguard गेम सीमित समय के लिए हुआ फ्री, 6 हजार रुपये से ज्यादा है कीमत!

PC के लिए Battle.net पर, कॉल ऑफ ड्यूटी: वेंगार्ड के सभी एडिशन 1 अगस्त तक आधी कीमत पर उपलब्ध हैं। Standard एडिशन की कीमत वर्तमान में $29.99 (लगभग 2,400 रुपये) है, जबकि Ultimate एडिशन $49.99 (लगभग 4,000 रुपये) में लिस्टेड है।

विज्ञापन
Rahul Chettiyar, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 19:50 IST
ख़ास बातें
  • USS Texas 1945 मैप और Shi Mo Numa मैप भी खेलने के लिए फ्री है
  • फ्री एक्सेस 26 जुलाई तक मिलेगा
  • सभी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर यह गेम फिलहाल जबरदस्त छूट के साथ उपलब्ध है

Call of Duty: Vanguard के सबसे महंगे एडिशन की असल कीमत 6,000 रुपये से ज्यादा है

Call of Duty: Vanguard को इस हफ्ते मुफ्त में खेला जा सकता है। Activision Blizzard ने गेम को फ्री ट्रायल के तौर पर सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है, जिसमें गेम के मल्टीप्लेयर कंपोनेंट का फ्री एक्सेस मिल रहा है। फ्री ऑफर बुधवार, 20 जुलाई से मंगलवार, जुलाई 26 तक चलेगा। फ्री ट्रायल सभी प्लेटफार्म पर लागू है, जिनमें PS4, PS5, Xbox One, Xbox Series S/X, और Battle.net के जरिए Windows PC शामिल हैं। ट्रायल के खत्म होने के बाद, इच्छुक प्लेयर्स इस Call of Duty गेम को खरीद भी सकते हैं। फ्री ट्रायल में लेटेस्ट Season 4 अपडेट भी शामिल है।

Call of Duty: Vanguard का फ्री वीक आपको फुल मल्टीप्लेयर और Zombie मोड का एक्सेस देता है, जिसमें Fortune कंटेंट के नए जारी किए गए सैनिक भी शामिल हैं। अपडेट में एक नया गोल्ड-थीम वाला मैप - Fortune's Keep भी शामिल है, जो एक अस्थायी रोटेशन के आधार पर Rebirth Island के मैप को रिप्लेस करता है। USS Texas 1945 जैसे नए जोड़े गए मैप, और 2008 के Call of Duty: World at War का क्लासिक Shi Mo Numa मैप भी इस पूरे हफ्ते फ्री में उपलब्ध होंगे।
 

Vanguard में एक और दिलचस्प क्षेत्र ब्लूप्रिंट गन गेम मोड है, जहां प्लेयर्स को फ्री-फॉर-ऑल मैच में 18 विभिन्न हथियारों को साइकिल करते हुए जीतना होता है। अपने मौजूदा हथियार से एक प्लेयर को किल करने से आपको अगला हथियार मिल जाता है, जबकि किसी भी मिली (चाकू) किल से आपके दुश्मन की उसकी पिछली बन्दूक पर धकेल दिया जाएगा।

अंत में, Zombies मोड को Shi no Numa मैप उर्फ Swamp of Death पर सेट किया जाएगा। टीम्स को बिजली के ट्रैप और वंडर वेपन्स से लैस किया जाएगा, जो जॉम्बी को दूर करने के लिए खतरनाक राउंड्स को फायर करते हैं। कॉल ऑफ ड्यूटी Zombies मोड हमेशा ऑनलाइन को-ऑप के लिए डिज़ाइन किया जाता है, इसलिए यह हफ्ता इस मोड के मजे उठाने का शानदार अवसर है।
Advertisement

यूं तो गेम के सबसे महंगे एडिशन की असल कीमत 6,000 रुपये से ज्यादा होती है, लेकिन 31 जुलाई तक, Call of Duty: Vanguard के सभी एडिशन को Xbox Ultimate Game सेल के हिस्से के रूप में Microsoft Store पर 50 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। यहां तक ​​​​कि PlayStation Summer सेल में भी गेम को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है, जहां आप इसका एक क्रॉस-जेन बंडल 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement

वहीं, PC के लिए Battle.net पर, कॉल ऑफ ड्यूटी: वेंगार्ड के सभी एडिशन 1 अगस्त तक आधी कीमत पर उपलब्ध हैं। Standard एडिशन की कीमत वर्तमान में $29.99 (लगभग 2,400 रुपये) है, जबकि Ultimate एडिशन $49.99 (लगभग 4,000 रुपये) में लिस्टेड है।
 
रिव्यू
    • Good
    • Beautiful cinema
    • Well-written single-player campaign
    • Great characters; interesting addition of special abilities
    • Champion Hill game mode and combat pacing in multiplayer
    • Bad
    • Single-player campaign is way too short
    • Campaign difficulty skewed towards easy
    • Multiplayer visuals and pace make it more challenging
    • Zombies mode is not ready yet
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Shooter

    Platform

    PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

    Modes

    Single-player, Multiplayer

    Series

    Call of Duty

    PEGI Rating

    18+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
    4. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
    5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
    2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
    3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
    4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
    5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
    6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
    7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
    8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
    9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
    10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.