Battlegrounds Mobile India के भारतीय यूजर्स की संख्या 10 करोड़ के पार!

क्राफ्टन ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि इसने भारत में 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या को पार कर लिया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर 2020 में भारत में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite हुआ था बैन
  • भारतीयों के लिए गेम का स्पेशल एडिशन BGMI जुलाई में हुआ लॉन्च
  • लॉन्च के बाद गेम में लगातार हो रहे हैं अपडेट

गेमर्स के लिए कंपनी चार प्रो और सेमी-प्रो बीजीएमआई टूर्नामेंट्स लाने की प्लानिंग कर रही है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने दावा किया है कि इसके रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। साउथ कोरियन कंपनी क्राफ्टन द्वारा डेवलप किया गया यह गेम पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से गेम में लगातार अपडेट और फीचर्स जुड़ते आ रहे हैं। पॉपुलर बैटल रॉयाल गेम PUBG Mobile के भारत में बैन किए जाने के बाद उसे Battlegrounds Mobile India के रूप में भारत में लाया गया। इस साल क्राफ्टन BGMI के लिए नए टूर्नामेंट्स भी लाने की योजना बना कर रही है। 

क्राफ्टन ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि इसने भारत में 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या को पार कर लिया है। क्राफ्टन के सीईओ चांघान किम ने एक बयान जारी कर कहा कि गेम का पहला साल धमाकेदार रहा और लाखों प्लेयर्स ने इसे जॉइन किया। कंपनी ने कई बड़े टूर्नामेंट्स किए हैं, इंडियन थीम्स को गेम में जोड़ा है और इंडियन यूजर्स के लिए खासतौर पर इवेंट्स आदि किए हैं। 

गेमर्स के लिए कंपनी चार प्रो और सेमी-प्रो बीजीएमआई टूर्नामेंट्स लाने की प्लानिंग कर रही है जिनमें BMOC, BMPS Season 1, BGIS Season 2 और BMPS Season 2 शामिल हैं, इन्हें 2022 में ही लाया जाएगा। इन इवेंट्स के जरिए 6 करोड़ तक का कैश प्राइज यूजर्स को जीतने का मौका दिया जाएगा। डेवलपर ने कहा है कि भारत में इसने लोकल गेमिंग में सुधार करने, इ-स्पोर्ट्स के साथ ही एंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज में 79 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

सितंबर 2020 में भारत में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगा दिया गया था। उसके बाद क्राफ्टन ने भारतीयों के लिए गेम का स्पेशल एडिशन BGMI पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया। लॉन्च के बाद गेम में पुराने पब्जी मोबाइल का डेटा ट्रांसफर करने का एक्सेस दिया गया जिससे यूजर्स फेसबुक और ट्विटर के माध्यम नए गेम में पुराना डेटा ला पाए। उसके बाद से गेम में लगातार अपडेट हो रहे हैं और नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। हाल ही में आया मई 2022 का अपडेट नए फीचर्स जैसे Livik map, Core Circle mode, Classic Mode अपने साथ लाया। फर्स्ट एनिवर्सरी लॉबी के साथ इसमें इन-गेम आईटम्स और प्लेयर्स के लिए स्किन सेल भी दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.