Battlegrounds Mobile India ब्रांडेड टी-शर्ट, बैकपैक व मोबाइल रिंग जीतने का मौका, इस इवेंट में लें हिस्सा

विजेताओं को एक मर्चेंडाइज़ बॉक्स मिलेगा, जिसमें Battlegrounds Mobile India ब्रांडेड बंडाना, बैकपैक, कैप, मेटल बैज, मोबाइल रिंग, मग, स्लिपर, टी-शर्ट और रिस्टबैंड शामिल होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India में चल रहा है Get Ready to Jump इवेंट
  • पैराशूट से कूदने से लेकर लैंड करने तक का क्लिप साझा करने पर मिलेंगे इनाम
  • जीतने वाली 150 क्लिप को मिलेगा मर्चेंडाइज़ बॉक्स

Battlegrounds Mobile India 'Get Ready To Jump' इवेंट 30 जुलाई को खत्म होगा

Battlegrounds Mobile India का 'Get Ready To Jump' कम्युनिटी इवेंट चल रहा है और इसमें भाग लेने वाले प्लेयर्स के पास आधिकारिक मर्चेंडाइज़ जीतने का मौका है। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स को मैप पर एक पिन छोड़ने और अपने चुने हुए स्थान पर उतरने की एक क्लिप साझा करनी होगी। Krafton ऐसी रणनीति की तलाश में है, जिसका उपयोग प्लेयर्स बैटल रोयाल गेम में पैराशूट से उतने के लिए करते हैं। कुल 150 सबमिशन एक मर्चेंडाइज़ बॉक्स जीतेंगे, जिसमें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ब्रांडेड कपड़े और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। यह इवेंट 30 जुलाई को समाप्त होगा और विजेताओं की घोषणा एक महीने बाद की जाएगी।

Battlegrounds Mobile India बेहद लोकप्रिय फ्री-टू-प्ले बैटल रोयाल गेम है, जिसमें प्लेयर्स एक विमान से मैप में अपने चुने हुए स्थानों पर खाली हाथ कूदते हैं और इसके बाद हथियार और अन्य जरूरी चीज़े इक्ट्ठा करे हुए अंतिम तक बचने की कोशिश करते हैं। जो व्यक्ति या टीम आखिर तक बचती है, उस गेम को जीत जाती है। क्राफ्टन ने अपने 'Get Ready To Jump' इवेंट की शुरुआत की है जिसमें खिलाड़ी अपने पैराशूटिंग और लैंडिंग कौशल का प्रदर्शन करके आधिकारिक मर्चेंडाइज़ जीत सकते हैं। प्रतिभागियों को एक मिनट से कम की एक छोटी क्लिप साझा करनी होगी, जो जिसमें उन्हें खुद को उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर कूदते और लैंड करते हुए दिखाना है। यह इवेंट शुरू हो चुका है और 30 जुलाई तक चलेगा।


उन्हें गेम के संबंधित चैनल्स - Instagram पर @battlegroundsmobilein_official, Facebook पर @Battlegrounds Mobile India, या YouTube पर @BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को टैग करके अपने किसी भी सोशल मीडिया हैंडल पर क्लिप को साझा करना होगा। इसके अलावा #GETREADYTOJUMP और #BATTLEGROUNDSMOBILEINDIA के साथ-साथ अपने करैक्टर का UID नंबर भी डालना होगा।
Advertisement

विजेताओं को एक मर्चेंडाइज़ बॉक्स मिलेगा, जिसमें Battlegrounds Mobile India ब्रांडेड बंडाना, बैकपैक, कैप, मेटल बैज, मोबाइल रिंग, मग, स्लिपर, टी-शर्ट और रिस्टबैंड शामिल होंगे।

Krafton 150 सबमिशन को चुनेगा और विजेताओं की घोषणा गेम के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर इवेंट के खत्म होने के 30 दिनों के भीतर की जाएगी। इसके बाद बॉक्स को शिप करने के लिए जरूरी जानकारियां प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स से मेल के जरिए इन-गेम संपर्क किया जाएगा। क्राफ्टॉन का कहना है कि यदि प्रतिभागी को किसी प्रकार की चीटिंग में पाया जाता है, तो डेवलपर को उसे बदलने, हटाने या अयोग्य घोषित करने का अधिकार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.