Yodha Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म Yodha ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें

फिल्म योद्धा को 5 में से 1.5 स्टार दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2024 18:25 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म को पुष्कर ओझा और सागर अम्बरे ने निर्देशित किया है।
  • अबतक फिल्म 9.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सिद्दार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई थी।

Photo Credit: X/@Sidharth Malhotra

सिद्दार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई की, लेकिन शुरुआत सुस्त ही कही गई। अगले दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। अबतक फिल्म 9.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म को पुष्कर ओझा और सागर अम्बरे ने निर्देशित किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन, यानी पहले शनिवार को कुल कितनी कमाई की। 

योद्धा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस करती हुई मालूम पड़ रही है। रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म ने दूसरे दिन यानी 16 मार्च को 5.75 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद दिनों में फिल्म का कलेक्शन 9.85 करोड़ा यानी कि लगभग 10 करोड़ के करीब पहुंच गया। योद्धा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा स्पेशल टास्क ऑफिसर अरुण कटयाल की भूमिका निभा रहे हैं। 
Advertisement

अरुण कटयाल एक ऐसा पुलिस ऑफिसर है जो देश को आंतकवादियों से बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इस फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर, और अपूर्वा मेहता ने प्रड्यूस किया है। बॉलीवुड के जाने माने क्रिटिक्स तरण आदर्श ने बताया कि ओपनिंग डे पर योद्धा की शुरुआत सुस्त रही लेकिन बाद में फिल्म ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। शुक्रवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के बिजनेस को एक बूस्ट देने के लिए मेकर्स की ओर से टिकट ऑफर भी निकाला गया। जिसके तहत वीकेंड पर दर्शक एक टिकट की खरीद पर एक टिकट मुफ्त पा सकते हैं। 

NDTV के रिव्यू की बात करें तो फिल्म योद्धा को 5 में से 1.5 स्टार दिए गए हैं। योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रश्मि खन्ना और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनका साथ दे रहे हैं रॉनित रॉय और तनुज वीरानी। फिल्म का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 55 करोड़ रुपये में बनाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले शेरशाह जैसी हिट एक्शन फिल्म भी कर चुके हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.