इन थिएटर्स ने करा दी मौज! सिर्फ 55 रुपये में देखें शाहरुख खान की Pathaan

Pathaan Online Adavance Booking : राजधानी दिल्‍ली के करोल बाग के लिबर्टी सिनेमा में पठान फ‍िल्‍म के टिकट 85 रुपये में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • पठान का 100 रुपये से कम में देखने का मौका
  • दिल्‍ली के एक सिनेमाहॉल में 85 रुपये का टिकट
  • पठान के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग हो गई है शुरू

Pathaan Online Adavance Booking : कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने माहौल बनाया हुआ है। दिसंबर में इस फ‍िल्‍म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग' रिलीज हुआ था। गाने ने पूरी फ‍िल्‍म को विवादों में ऐसा घेरा, जिसने हर किसी से इसका परिचय करा दिया। फ‍िल्‍म रिलीज होने में अब गिनती के 5 दिन बाकी हैं। पठान के टिकटों की भारत में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग (Pathaan Online Adavance Booking) शुरू हो गई है। फ‍िल्‍म के टिकटों को लेकर दर्शकों में क्रेज है। हालांकि कई दर्शक ऐसे हैं, जो फ‍िल्‍म देखना तो चाहते हैं, लेकिन उन्‍हें सस्‍ते टिकटों की तलाश है। हम आपको ऐसे थिएटर्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो पठान को सस्‍ते में दिखा रहे हैं। एक थिएटर तो सिर्फ 55 रुपये चार्ज कर रहा है।   

पठान के टिकट की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग 55 रुपये में जो थिएटर कर रहा है, वह साउथ इंडिया में है। हैदराबाद के इस थिएटर का नाम 70MM 4K लेजर और डॉल्बी एटमॉस: RTC X रोड्स, हैदराबाद है। इस थिएटर में 55 रुपये में पठान देखने के लिए एक शर्त भी है। शर्त यह कि लोगों को स्‍थानीय निवासी होना चाहिए। पठान का 55 रुपये का यह टिकट फ‍िल्‍म के तेलेगु वर्जन के लिए है और सेकंड क्‍लास में उपलब्‍ध है। 

अब हिंदी भाषी पाठक सोच रहे होंगे कि यह टिकट हमारे किस काम का, तो हम आपको एक और थिएटर की जानकारी देने जा रहे हैं, जो पठान को हिंदी में सिर्फ 85 रुपये में दिखा रहा है। राजधानी दिल्‍ली के करोल बाग के लिबर्टी सिनेमा में पठान फ‍िल्‍म के टिकट 85 रुपये में उपलब्ध हैं। यह टिकट 2डी नॉन-आईमैक्स वर्जन के लिए है और सबसे आगे के स्‍लॉट पर उपलब्‍ध है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को पठान से काफी उम्‍मीदें हैं। ऐसे में हर कोई कयास लगा रहा है कि यह फ‍िल्‍म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्‍शन कर सकती है। कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.