सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने चकराए लोगों के दिमाग, तलाक या फिर नया TV शो! कमेंट कर बताएं

OTT प्लेटफॉर्म Urduflix ने नया टॉक शो - The Mirza-Malik Show घोषित किया है, जिसकी मेजबानी Sania Mirza और Shoaib Malik करने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 22:02 IST
ख़ास बातें
  • Urduflix द्वारा नए टॉक शो 'The Mirza-Malik Show' की घोषणा की गई है
  • इस शो की मेजबानी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक करने वाले हैं
  • पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तलाक की अफवाह आग की तरह फैल रही है

पाकिस्तानी OTT प्लेटफॉर्म Urduflix पर आएगा The Mirza-Malik Show

Photo Credit: Instagram/ @urduflixofficial

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनके पति, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के लेटेस्ट पोस्ट ने दोनों हस्थियों के फैंस को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया में अफवाह फैल रही थी कि सानिया और शोएब के बीच तलाक हो सकता है। हालांकि, अब OTT प्लेटफॉर्म Urduflix द्वारा नए टॉक शो 'The Mirza-Malik Show' की घोषणा के बाद इस अफवाह पर से लोगों का विश्वास उठता नजर आ रहा है, क्योंकि इस शो की मेजबानी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक करने वाले हैं।

OTT प्लेटफॉर्म Urduflix ने नया टॉक शो - The Mirza-Malik Show घोषित किया है, जिसकी मेजबानी Sania Mirza और Shoaib Malik करने वाले हैं। शेयर किए गए पोस्टर में कपल साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "द मिर्जा -मलिक शो वेरी सून ओनली ऑन उर्दूफ्लिक्स।"
 

बता दें कि पिछले कुछ समय से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की अफवाह जोरो से वायरल हो रही थी। दोनों के बीच अनबन की वजह पाकिस्तानी मॉडल आयशा ओमार (Ayesha Omar) को माना जा रहा है। हाल ही में शोएब मलिक ने आयशा के साथ एक बोल्ड फोटोशूट भी करवाया था।

The Mirza-Malik Show के आने के बाद से फैंस बड़े असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों यह मान कर खुश हैं कि सानिया और शोएब के बीच सब ठीक है, तो कुछ तलाक की अफवाह को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
Advertisement

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी अप्रैल 2010 में हुई थी। 2018 में इनका बेटा हुआ, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.