Stree 2 Box Office Collection Day 2: 100 करोड़ के पार पहुंची 'स्त्री-2', जानें दो दिनों में कितने कमाए

Stree 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इसके साथ रिलीज हुईं दिग्गज स्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 15:04 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म ने भारत में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
  • फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
  • स्त्री 2 की आंधी अभी थमती नहीं दिख रही है।

Stree 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की हिट जोड़ी वाली फिल्म 'स्त्री' का दूसरा भाग यानी स्त्री-2 बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर छाई हुई है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। फिल्म 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन में फिल्म ने 76 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर रिकॉर्ड सेट कर दिया। 

Stree 2 Box Office Collection Day 2: मेडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की कि फिल्म ने भारत में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, Sacnilk के आंकड़े कहते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। मेडॉक फिल्म्स के अनुसार, स्त्री 2 ने केवल दो दिनों में कुल 118 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Stree 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इसके साथ रिलीज हुईं दिग्गज स्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है। आपको बता दें कि स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म स्त्री 2 के आगे पस्त नजर आई। फिल्म अभी तक 7 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन कर पाई है। ऐसा ही हाल जॉन अब्राहिम स्टारर वेदा का भी है। यह फिल्म भी अबतक केवल 7.9 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। ऐसे में स्त्री-2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी साबित हो रही है। 

Stree 2 Box Office Collection Day 3: स्त्री 2 के तीसरे दिन के अनुमानित कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk ने इसके आंकड़े जारी कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म 12.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी। हालांकि सटीक आंकड़े दिन खत्म होने के बाद ही जारी किए जा सकेंगे। लेकिन इतना तो तय है कि स्त्री 2 की आंधी अभी थमती नहीं दिख रही है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.